शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
मंडी भाव

प्याज की गिरती कीमतों को लेकर किसानों का गुस्सा फूटा

· · 1 मिनट

प्याज की गिरती कीमतों को लेकर किसानों का गुस्सा फूटा

जयपुर (भाषा)। प्याज की गिरती कीमतों के विरोध में बृहस्पतिवार को किसानों ने मरुप्रदेश निर्माण छात्र मोर्चा की अगुवाई में नवलगढ़ में आक्रोष रैली निकाली और प्याज सड़क पर फेंक दिया।

मरुप्रदेश निर्माण छात्र मोर्चा अध्यक्ष जयन्त मूण्ड ने एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर बताया है कि प्रदेश में प्याज किसान सरकार की दमनकारी नितियों से परेशान है। किसान के प्याज की कटाई-छंटाई का खर्चा तीन से चार रुपए किलो आ रहा है और खेत में इसकी कीमत दो रुपए प्रति किलो है।

उन्होंने कहा कि यही प्याज मंडी और बाजार में आकर 15-20 रुपए प्रति किलो हो जाता है। इससे मेहनताना तो दूर किसान की लागत भी नहीं मिल रही है। जब-जब प्याज का भाव दिल्ली और जयपुर जैसे शहरों में 100 रुपए किलो हो जाता है तो सरकार चिंता में आ जाती है उनके लिए विदेश से 150-200 रुपए किलो प्याज आयात करती है और प्याज के निर्यात पर रोक लगा देती है। आज प्याज की अच्छी पैदावार हुयी तो निर्यात पर रोक लगा दी गयी। प्याज के किसान को बचाना है तो सरकार प्याज की खरीद करे और इसका समर्थन मूल्य तय करे।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    Mandi Update May 8: मंडियों में बदले फल-सब्जियों के दाम, अनाज और दालों में राहत, जानें नई कीमतें

    बिहार की मंडियों में अनाज और दालों के दाम स्थिर बने हुए हैं। फलों की कीमतों में थोड़ा बदलाव देखा गया है।…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. मंडी भाव

    आज क्या होगा चेरी का भाव? रियल-टाइम AI सिस्टम से मिलेगा सटीक अनुमान

    भारत में चेरी जैसे ज़ल्दी खराब होने वाले और महंगे फलों की कीमतें अब अंदाज़ों पर नहीं, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर तय…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. मंडी भाव

    चिंता मत कीजिये मसूर दाल पर ज़ीरो इंपोर्ट ड्यूटी 31 मार्च 2025 तक बढ़ा दी गई है

    देश में दाल की किल्लत कम करने और दाम को काबू में रखने के लिए केंद्र सरकार ने मसूर दाल पर फ्री…

    गाँव कनेक्शन · 3 मिनटलेख