शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
सेहत कनेक्शन

बचपन में ही डालें स्वस्थ जीवनशैली की आदत

· · 2 मिनट

बचपन में ही डालें स्वस्थ जीवनशैली की आदत

नई दिल्ली, (आईएएनएस)। स्कूलों में स्वास्थ्य का बहुत महत्व है, क्योंकि स्कूल केवल औपचारिक शिक्षा प्रदान करने वाले केंद्र ही नहीं हैं, बल्कि एक बच्चे के समग्र विकास को भी प्रभावित करते हैं। बड़े होने के दौरान अच्छे स्वास्थ्य का आनंद लेने के लिए स्वस्थ जीवनशैली की आदत बच्चों को बचपन में ही डाल देनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- सेहत कनेक्शन : बैंगन किसी रामबाण से कम नहीं है

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के अध्यक्ष डॉ. अग्रवाल ने बताया, “स्कूल में स्वास्थ्य शिक्षा कार्यक्रम चलाकर तंबाकू के सेवन, खराब पोषण, शारीरिक गतिविधि की कमी, दवा और शराब के सेवन जैसी गलत आदतों को हतोत्साहित किया जा सकता है।”

स्वस्थ जीवनशैली के लिए आईएमए सदस्यों को एक अभियान के तहत स्कूलों में प्रार्थना सत्र के दौरान अपने पुराने स्कूल या किसी भी पास के स्कूल में जाने को कहा गया है। वहां वे छात्रों और शिक्षकों के साथ सार्वजनिक स्वास्थ्य के महत्व संबंधी मुद्दों पर बात करेंगे और उन्हें संवेदनशील बनाएंगे। यह स्वास्थ्य चर्चा 10 से 15 मिनट की हो सकती है।

यह भी पढ़ें- सेहत कनेक्शन : पालक, चौलाई, मेथी, खाने से आपको होगें ये लाभ

स्कूली बच्चों के लिए कुछ सुझाव :

  • प्रकृति के नियमों का सम्मान करें और मौसमी व स्थानीय रूप से उगाए गए फल और सब्जियां खाएं।
  • प्रत्येक दिन यह सुनिश्चित करें कि आप उन सभी खाद्य पदार्थों का उपभोग करें जो सभी सात रंगों और छह स्वादों को बढ़ाते हैं।
  • प्रोसेस्ड कार्बोहाइड्रेट फूड से बचें, जैसे कि सफेद चीनी, सफेद मैदा और सफेद चावल।
  • नमक की खपत में 40 प्रतिशत की कमी लाएं।
  • जब भी आपको कहीं मौका मिलता है तो पैदल चलें या टहलें।
  • किसी भी रूप में तंबाकू का सेवन करना उचित नहीं है। यह केवल नुकसान का कारण बनती है।
  • हर दिन निश्चित समय पर ही उठें।
  • नियमित आधार पर योग और ध्यान का अभ्यास करना मत भूलें।
  • अपने दोपहर के भोजन को न चूकें और दिन में एक बार कसरत भी करें। इससे आपको सूर्य की रोशनी में रहने का मौका मिलता है और आपके शरीर में इससे चुस्ती-फुर्ती बनी रहती है।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    कैंसर के इलाज में नई खोज! कैंसर सेल में पहुँचकर एक्टिव होने के लिए डिज़ाइन की गई ‘स्मार्ट’ दवा, जानिए RK-251 कैसे करती है काम

    भारतीय वैज्ञानिकों ने आरके-251 नामक एक नई 'स्मार्ट' कैंसर दवा का अविष्कार किया है, जो कैंसर कोशिकाओं के भीतर अधिक रिएक्टिव ऑक्सीजन…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    पनीर असली है या एनालॉग? चाप में प्रोटीन है या स्टार्च? क्या खा रहे हैं आप, डॉक्टर से जानिए कितना है सेहत के लिए सही

    आपके रोजमर्रा के भोजन में पैकेज्ड फूड के लेबल का अध्ययन करना अत्यावश्यक है। प्रोसेस्ड और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य उत्पादों का उपयोग सीमित…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    रात 11 बजे के बाद मोबाइल चलाने वाली महिलाओं में 15% ज़्यादा मिला मोटापे का स्तर, रिसर्च में सामने आया चौंकाने वाला कनेक्शन

    रात के समय मोबाइल का अत्यधिक उपयोग महिलाओं के मोटापे के लिए खतरा बन सकता है। विशेष रूप से रात 11 बजे…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख