शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
बात पते की

पंजाब नेशनल बैंक में मैनेजर बनना है और योग्यता रखते हैं तो कर दीजिए अप्लाई

PNB ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पद के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन माँगा है। आप भी चाहते हैं इस बैंक में अफसर बनना और योग्यता है तो तुरंत फॉर्म भर सकते है। 25 फ़रवरी फॉर्म भरने की आख़िरी तारीख है।

· · 2 मिनट

पंजाब नेशनल बैंक में मैनेजर बनना है और योग्यता रखते हैं तो कर दीजिए अप्लाई

आप युवा हैं और पीएनबी बैंक में अफसर बनने की ख़्वाहिश रखते हैं तो अब सपना पूरा हो सकता है।

पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पद पर भर्ती के लिए नोटीफिकेशन जारी किया है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.pnbindia.in पर जाकर इससे जुड़ी पूरी जानकारी ले सकते हैं।

जिन पदों के लिए आप आवेदन माँगे गए हैं उनमें क्रेडिट ऑफिसर – 1000 पद, मैनेजर फॉरेक्स – 15 पद, मैनेजर साइबर सुरक्षा – 5 पद, वरिष्ठ प्रबंधक- साइबर सुरक्षा – 5 पद हैं।

आवेदन कैसे करें

सभी पदों के लिए आवेदन आप ऑनलाइन कर सकते हैं।

इसके लिए आप पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की वेबसाइट www.pnbindia.in पर जाकर बायीं तरफ लिखे Whats New में जाएँ और रेक्रुइट्मेंट्स /कैरियर्स पर क्लिक करें।

वहाँ आपको रिक्रूटमेंट फॉर 1025 पोस्ट्स ऑफ़ स्पेशलिस्ट ऑफिसर्स अंडर एचआरपी 2024-25 दिखेगा। इस पर क्लिक करते ही मानव संसाधन प्रभाग का भर्ती से जुड़ा सम्बंधित विज्ञापन खुल जाएगा। इसमें खाली पदों के नाम, ग्रेड /स्केल और वेतनमान की पूरी जानकारी मिल जाएगी।

आवेदन करते समय इस बात का ध्यान रखें,अगर आपका चयन किसी भी पद पर होता है तो आपकी तैनाती देश के किसी भी हिस्से में हो सकती है।

आवेदन की अंतिम तारीख़ क्या है

आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख़ 25 फरवरी 2024 तय की गई है।

शैक्षिक योग्यता

क्रेडिट -ऑफिसर के लिए 60 प्रतिशत अंकों के साथ सीए/एमबीए/प्रबंधन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा या समकक्ष ज़रूरी है ।

मैनेजर -फॉरेक्स के लिए न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों या समकक्ष ग्रेड के साथ सरकारी निकायों, एआईसीटीई या यूजीसी द्वारा मान्यता प्राप्त या अनुमोदित किसी भी संस्थान, कॉलेज या विश्वविद्यालय से वित्त या अंतरराष्ट्रीय व्यापार में विशेषज्ञता के साथ प्रबंधन में एमबीए या स्नातकोत्तर डिप्लोमा या समकक्ष होना चाहिए।

प्रबंधक -साइबर सुरक्षा, वरिष्ठ प्रबंधक- साइबर सुरक्षा के लिए किसी संस्थान, कॉलेज, विश्वविद्यालय से कंप्यूटर विज्ञान, सूचना प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग में बीई या बीटेक या एमसीए या समकक्ष डिग्री होनी चाहिए।

आवेदन के लिए उम्र सीमा

क्रेडिट-अधिकारी के लिए 21 से 28 वर्ष के युवा आवेदन कर सकते हैं।

प्रबंधक- फॉरेक्स के लिए 25 से 35 वर्ष आयु तय है।

मैनेजर-साइबर सुरक्षा के लिए 25 से 35 साल के युवा आवेदन कर सकते हैं।

वरिष्ठ प्रबंधक- साइबर सुरक्षा के लिए 27 से 38 साल के उम्मीदवार ही आवेदन करें।

आवेदन शुल्क

एससी, एसटी या दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आवेदन फीस 59 रुपये तय की गई है। अन्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस 1180 रुपये है।

चयन की प्रक्रिया

चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा और पर्सनल इंटरव्यू से होगा। पर्सनल इंटरव्यू भी हो सकता है। यह प्रक्रिया सभी पद के लिए प्राप्त आवेदनों की मात्रा पर निर्भर करेगी। लिखित परीक्षा दो घंटे तक चलेगी और इसमें 100 अंक होंगे। पर्सनल इंटरव्यू 50 अंकों का होगा।

इन पदों पर नेपाल, भूटान के नागरिक या तिब्बती शरणार्थी भी आवेदन कर सकते हैं। बशर्ते उनके पास भारत सरकार द्वारा जारी किया गया पात्रता का प्रमाण पत्र हो।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    इस तरह की खेती पर मिल सकती है ₹1 करोड़ तक की सब्सिडी, जानें कौन उठा सकता है लाभ और कैसे करें आवेदन

    खेती में बढ़ते जोखिम और लागत से बचने के लिए पॉलीहाउस एक बेहतर विकल्प है। इसमें किसान नियंत्रित वातावरण में महंगी फसलें…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    बेटी की शादी, बच्चों की पढ़ाई या बुढ़ापे की चिंता? जानिए ₹50 लाख का फंड कैसे बनाएं

    बढ़ती महंगाई के दौर में 50 लाख रुपये का फंड तैयार करना कई परिवारों का बड़ा वित्तीय लक्ष्य है। बच्चों की पढ़ाई,…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    फसल बिकते ही बेटी के नाम जमा करें पैसा, 21 साल बाद मिल सकते हैं ₹72 लाख; समझें SSY योजना का गणित

    सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के लिए केंद्र सरकार की एक विशेष बचत योजना है। इसमें माता-पिता या अभिभावक बेटी के नाम निवेश…

    Preeti Nahar · 4 मिनटलेख