शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

पुदुचेरी में नेलीथोप विधानसभा उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी

· · 1 मिनट

पुदुचेरी (भाषा)। भारत के चुनाव आयोग से आज जारी अधिसूचना के साथ ही नेलीथोप विधानसभा क्षेत्र में 19 नवंबर को निर्धारित उपचुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी वी चंदावेलु ने बताया कि नेलीथोप निर्वाचन क्षेत्र में उप चुनाव की प्रक्रिया को शुरू करने के लिए आज अधिसूचना जारी कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर तीन बजे तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख दो नवंबर है। नामांकन की जांच तीन नवंबर को की जाएगी और नाम वापस लेने की अंतिम तारीख पांच नवंबर तय की गई है।

मुख्यमंत्री वी नारायण सामी सदन के सदस्य नहीं हैं। उनके निर्वाचित सदस्य बनने की राह साफ करते हुए 15 सितंबर को कांग्रेस के विधायक ए जॉन कुमार ने पद से इस्तीफा दे दिया था। तभी से यह सीट खाली थी।

सामी ने पुदुचेरी के दसवें मुख्यमंत्री के तौर पर छह जून को शपथ ली। इससे पहले 69 वर्षीय सामी संप्रग सरकार के दूसरे कार्यकाल में प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री थे और संप्रग सरकार के पहले कार्यकाल में वे संसदीय मामलों के राज्यमंत्री थे। जॉन कुमार के इस्तीफे से पहले तक 30 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के 15 सदस्य थे और इसके सहयोगी द्रमुक के दो सदस्य थे।

विपक्षी अन्नाद्रमुक ने इस चुनाव में ओम शक्ति सागर को उतारा है। मई 2016 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के जॉन कुमार ने उन्हें हराया था। उप चुनाव 19 नवंबर को होगा और मतगणना 22 नवंबर को होगी।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख