शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
बात पते की

इन तरीकों से बचाएं अपने फोन को हैकर्स से

· · 2 मिनट

इन तरीकों से बचाएं अपने फोन को हैकर्स से

भारत में इंटरनेट का उपयोग बढ़ रहा है उतनी ही तेजी से लोगों के स्मार्ट फोन में हैकिंग का खतरा बढ़ रहा है। ऐसे में जरूरी है अपने मोबाइल को हैकिंग से बचाना। क्योंकि जरा सी लापरवाही से भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। हम कुछ ऐसे तरीके बताएंगे जिसके जरिये आप अपने स्मार्टफोन को हैक होने से बचा सकते हैं…

नोटिफिकेशन को न करें नजरअंदाज

अक्सर हमारे मोबाइल पर एप अपडेट करने का नोटिफिकेशन आता है और हम उसे नजरअंदाज कर देते है। लेकिन शायद हम नहीं जानते हैं अपडेशन के दौरान कंपनियां आपके एप को हैकिंग प्रूफ रखने के फक्शन को भी अपडेट करता है। उससे हैकिंग का खतरा कम हो जाता है।

एप अपलोड करने से पहले रेव्यू पर जरूर ध्यान दें

जब भी कोई नया एप अपलोड करें तो उस एप से जुड़े रेव्यू पर जरूर ध्यान दें। अगर कोई भी एप आपका कैमरा यूज करने या गाना सुनने की इजाजत की बात करता है तो ऐसे एप को नजरअंदाज करें।

फोन में पासवर्ड डालकर रखें

हमेशा अपने फोन में पासवर्ड डालकर रखें। फेस लॉक और फिंगर सेंसर बेहतर ऑप्शन है।

हर एप में पासवर्ड बदलकर डालें

अपने स्मार्ट फोन में ऑटो लॉगइन न करें। जहां तक हो सके हर एप के लिये अलग-अलग पासवर्ड रखें। इससे हैकर्स आपके एप को हैक नहीं कर पाएंगे।

फ्री के इंटरनेट से बचें

अक्सर लोग बस स्टैंड या रेलवे स्टेशन या किसी भी सार्वजनिक जगह पर वाई-फाई का इस्तेमाल करते हैं कारण होता है कि ऐसी जगह पर इंटरनेट की सुविधा फ्री में होती है। इसलिये फ्री के लालच से बचें वरना हैकर्स आपके फोन को हैक कर सकता है।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

संबंधित खबरें- हो सकती है मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी फी में कमी

इन बैंको से हो रही है लोन लेने में परेशानी तो यहां करें शिकायत

अगर आपको है रोजगार की तलाश तो सरकार दे रही है मौका

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    इस तरह की खेती पर मिल सकती है ₹1 करोड़ तक की सब्सिडी, जानें कौन उठा सकता है लाभ और कैसे करें आवेदन

    खेती में बढ़ते जोखिम और लागत से बचने के लिए पॉलीहाउस एक बेहतर विकल्प है। इसमें किसान नियंत्रित वातावरण में महंगी फसलें…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    बेटी की शादी, बच्चों की पढ़ाई या बुढ़ापे की चिंता? जानिए ₹50 लाख का फंड कैसे बनाएं

    बढ़ती महंगाई के दौर में 50 लाख रुपये का फंड तैयार करना कई परिवारों का बड़ा वित्तीय लक्ष्य है। बच्चों की पढ़ाई,…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    फसल बिकते ही बेटी के नाम जमा करें पैसा, 21 साल बाद मिल सकते हैं ₹72 लाख; समझें SSY योजना का गणित

    सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के लिए केंद्र सरकार की एक विशेष बचत योजना है। इसमें माता-पिता या अभिभावक बेटी के नाम निवेश…

    Preeti Nahar · 4 मिनटलेख