शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
गाँव कनेक्शन ओरिजिनल्स

पीएम ने गोरखपुर में किया खाद कारखाने और एम्स का लोकार्पण, कहा-हमारा लक्ष्य देश के हर जिले में हो एक मेडिकल कॉलेज

प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले गोरखपुर में सिर्फ एक मेडिकल कॉलेज था लोगों को इलाज के लिए बनारस और लखनऊ जाना पड़ता था। जब आपने हमें सेवा का अवसर दिया तो इतना बड़ा एम्स बन गया और रिसर्च सेंटर की अपनी बिल्डिंग भी तैयार है।

· · 1 मिनट

पीएम ने गोरखपुर में किया खाद कारखाने और एम्स का लोकार्पण, कहा-हमारा लक्ष्य देश के हर जिले में हो एक मेडिकल कॉलेज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गोरखपुर में खाद कारखाने और एम्स का उद्धघाटन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि 5 साल पहले मैं यहां एम्स और खाद कारखाने का शिलान्यास करने आया था। आज इन दोनों का एक साथ लोकार्पण करने का सौभाग्य भी आपने मुझे ही दिया है।

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि ICMR के रीजनल मेडिकल रिसर्च सेंटर को भी आज अपनी नई बिल्डिंग मिली है। मैं यूपी के लोगों को बधाई देता हूं।

https://t.co/kvBTptbDd2

फर्टिलाइजर कारखाने का उद्घाटन करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हमने यूरिया का गलत इस्तेमाल रोका, यूरिया की 100% नीम कोटिंग की। हमने करोड़ों किसानों को soil health card दिए ताकि उन्हें पता चल सके उनके खेत को किस तरह की खाद की जरूरत है। हमने यूरिया के उत्पादन को बढ़ाने पर जोर दिया। बंद पड़े fertilizer plants को फिर से खोलने पर ताकत लगाई।

उत्तर प्रदेश में गन्ना किसानों के भुगतान पर पीएम ने कहा कि पहले की 2 सरकारों ने 10 साल में जितना भुगतान गन्ना किसानों को किया था लगभग उतना योगी जी की सरकार ने अपने साढ़े 4 साल में किया है। मैं आज योगी जी सरकार की इस बात के लिए सराहना करूंगा कि उन्होंने गन्ना किसानों के लिए बीते सालों में अभूतपूर्व काम किया है। गन्ना किसानों के लिए लाभकारी मूल्य, हाल में साढ़े 3 सौ रुपए तक बढ़ाया है।

गोरखपुर में एम्स का लोकार्पण करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आज़ादी के बाद से इस सदी की शुरुआत तक देश में सिर्फ 1 एम्स था। अटल जी ने 6 और एम्स स्वीकृत किए थे। बीते 7 वर्षों में 16 नए एम्स बनाने पर देशभर में काम चल रहा है। हमारा लक्ष्य ये है कि देश के हर जिले में कम से कम एक मेडिकल कॉलेज जरूर हो।”

और पढ़िए

  1. गाँव कनेक्शन ओरिजिनल्स

    हिम्मत की स्टिक, उम्मीदों का गोल: हॉकी वाली सरपंच की कहानी

    राजस्थान–हरियाणा बॉर्डर के एक छोटे-से गाँव में एक सरपंच ने हॉकी स्टिक उठाई और पूरी पीढ़ी की ज़िंदगी बदल दी। नीरू यादव-हॉकी…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  2. गाँव कनेक्शन ओरिजिनल्स

    जंगलों की खुशबू, नदियों की लय और पहाड़ों की साँस: ‘रिदम ऑफ़ द अर्थ’ का सफ़र

    बारह जनजातियाँ, चवालीस कलाकार, एक सपना-आदिवासी संगीत को उसके सही सम्मान तक पहुँचाना। ‘रिदम ऑफ़ द अर्थ’ एक आंदोलन है, एक यात्रा…

    Divendra Singh · 5 मिनटलेख
  3. गाँव कनेक्शन ओरिजिनल्स

    आत्मनिर्भर भारत अभियान: स्वदेशी उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए महोत्सव शुरू

    लखनऊ में 10 दिवसीय खादी महोत्सव-2025 की शुरुआत, 160 से अधिक उद्यमियों एवं इकाइयों द्वारा उत्पादों का प्रदर्शन, युवाओं को बांटे गए…

    Gaon Connection Support · 1 मिनटलेख