शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

प्रधानमंत्री कंसर्ट में बोल सकते हैं, तब संसद में क्यों नहीं : राहुल गांधी

· · 1 मिनट

नई दिल्ली (भाषा)। संसद में नोटबंदी के मुद्दे पर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच तानातनी की स्थिति के बीच कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर चुटकी लेते हुए कहा कि अगर वे टीवी और पॉप कंसर्ट में बोल सकते हैं तब संसद में क्यों नहीं।

राहुल गांधी ने संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘वे टीवी पर बोल सकते हैं, वे पॉप कंसर्ट में बोल सकते हैं तब वे संसद में क्यों नहीं बोल सकते। ”उनका इशारा 19 नवंबर को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मुम्बई के बांद्रा कुर्ला काम्प्लेक्स में ग्लोबल सिटिजन फेस्टिबल को संबोधित करने से था।

नोटबंदी के मुद्दे पर विपक्षी दलों के हंगामे के कारण संसद के शीतकालीन सत्र में दोनों सदनों की कार्यवाही नहीं चल पा रही है और व्यवधानों का सामना करना पड़ रहा है। विपक्ष का दावा है कि नोटबंदी के कारण आम लोग और गरीब प्रभावित हुए हैं जबकि सरकार का कहना है कि यह कालाधन, भ्रष्टाचार और आतंकवाद के खिलाफ युद्ध है और इसे लोगों का समर्थन प्राप्त है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख