गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
किसान कनेक्शन

एक रुपए प्रति किलो बिक रही थी लौकी, किसानों ने बिहार में सड़कों पर फेंकी सब्जियां

किसानों का आरोप था कि पिछले दस दिनों से यही हाल है। लौकी की कीमत एक रुपये किलो के आसपास मिल रही है।

· · 1 मिनट

एक रुपए प्रति किलो बिक रही थी लौकी, किसानों ने बिहार में सड़कों पर फेंकी सब्जियां

एक बार फिर किसानों को उनकी उपज की लागत तक न निकलने पर सड़कों पर सब्जियां फेंक दी है।

ये तस्वीरें बिहार के नालंदा जिले के नूरसराय क्षेत्र की हैं, जहां बिहार शरीफ-दनियावां मुख्य मार्ग पर किसानों को उनके कद्दू (उर्फ लौकी, उर्फ सजमन) की सही कीमत नहीं मिली तो उन्होंने सड़क पर लौकी फेंक कर जाम लगा दिया।

RDESController-1523
RDESController-1523


किसानों का आरोप था कि पिछले दस दिनों से यही हाल है। लौकी की कीमत एक रुपये किलो के आसपास मिल रही है। जबकि इससे डेढ़ गुना तो इन्हें बाजार तक लाने में खर्च हो जा रहा है। सरकार की तरफ से खरीद की कोई व्यवस्था नहीं है, ऐसे में वे क्या करें?

किसानों ने अपनी उपज सड़कों पर फेंककर सरकार के खिलाफ खूब नारेबाजी की। दरअसल नालंदा का इलाका सब्जियों की खेती के लिए मशहूर है। यहां के किसान छोटी-छोटी जोत पर बम्पर उत्पादन करते हैं। मगर पिछले कुछ वक्त से इन्हें लागत के अनुरूप दाम नहीं मिल रहा।

किसानों के अनुसार, सिर्फ एक रुपए प्रति किलो के आधार पर लौकी बेचनी पड़ रही है। जबकि एक बीघा फसल में 50 से 60 हजार रुपए तक का खर्चा आता है। ऐसे में अपनी उपज को खेत से मंडी तक ले जाने वाला खर्चा निकालना मुश्किल हो रहा है।

(साभार: पुष्य मित्र की फेसबुक वॉल से)

यह भी पढ़ें : मंदसौर से ग्राउंड रिपोर्ट : किसानों का आरोप मोदी सरकार आने के बाद घट गए फसलों के दाम

यह भी पढ़ें : मध्य प्रदेश से ग्राउंड रिपोर्ट : देखें, गाँव बंद के दौरान आखिर क्या कर रहे हैं किसान?

यह भी पढ़ें : घायल किसान की जुबानी मंदसौर कांड की कहानी

और पढ़िए

  1. किसान कनेक्शन

    नई कपास की आवक शुरू, मंडियों में 9,200-9,500 रुपये क्विंटल भाव; नवंबर में क्या होगा?

    देश के कई राज्यों में नई कपास की शुरुआती आवक शुरू हो गई है, लेकिन कच्चे कपास के भाव मज़बूत हैं। प्रमुख…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  2. किसान कनेक्शन

    खेती में AI का बढ़ता इस्तेमाल, लेकिन किसान की कमाई कितनी बढ़ेगी? जानिए क्यों ज़रूरी है किसान-केंद्रित तकनीक

    कृषि में एआई तकनीक ने किसानों को सही फैसले लेने में सहारा दिया है। यह तकनीक मौसम, भूमि और कीटों की जानकारी…

    Mansi Tripathi · 6 मिनटलेख
  3. किसान कनेक्शन

    FAO Report: जिस मिट्टी से उगता है हमारा खाना, उसकी सेहत बिगड़ रही! खेती पर क्यों बढ़ा ख़तरा, जानिए पूरी वजह

    दुनिया भर में मिट्टी का क्षरण जारी है और इसे बचाने के तरीके धीमी गति से अपनाए जा रहे हैं। एफएओ की…

    Mansi Tripathi · 5 मिनटलेख