शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
सेहत कनेक्शन

दवा खाने व खरीदने से पहले इन बातों का रखें खास ध्यान

· · 2 मिनट

दवा खाने व खरीदने से पहले इन बातों का रखें खास ध्यान

अक्सर हम बीमार पड़ने पर खुद ही किसी दोस्त या मेडिकल स्टोर वाले से पूछकर दवा ले लेते हें। लेकिन कुछ दवाएं हम पर साइड इफेक्ट भी कर सकती हैं। एक हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार, 46 प्रतिशत लोग बिना डाक्टरी सलाह के स्वयं ही चिकित्सा करते है। 30 प्रतिशत लोग डाक्टर को दिखाते हैं लेकिन वे पूरा कोर्स नहीं करते हैं और दोबारा परेशानी होने पर पहले वाली दवा से ही काम चला लेते हैं।

यहां पर हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसी बातें जिनका आपको दवा लेने से पहले ध्यान रखना चाहिए।

  • दूसरों के पर्चे की दवा का इस्तेमाल न करें। कई बार इसके गंभीर परिणाम भी हो सकते हैं। बीमारी भले ही एक जैसी हो उसके लिए एक ही दवा का इस्तेमाल नहीं किया जाता है।
  • अधूरा इलाज खतरनाक होता है जैसे ब्लड प्रेशर की दवा बंद करने पर ब्लड प्रेशर दोबारा बड़ सकता है इसी प्रकार डायबिटीज, टीबी, अस्थमा आदि बीमारियों में अधूरा कोर्स इलाज काफी परेशानदायक हो जाता है।
  • हमेशा रजिस्टर्ड मेडिकल स्टोर से ही दवा खरीदें, खरीदी गयी दवा की रशीद अवश्य लें।
  • दवा खरीदते समय दवा की एक्सप्रयारी डेट अवश्य देख लें।
  • मेडिकल स्टोर वाला यदि डाक्टर द्वारा लिखी गयी दवा के बजाय दूसरी दवा दे रहा है तो बिना डाक्टर की सलाह के न लें, पर्चे पर लिखे अनुसार दवा की खुराक लें।

ये भी पढ़ें:दवा नहीं, दारू पर ज्यादा पैसा खर्च करता है ग्रामीण भारत

  • हर दवा को फ्रीज में रखने की आवश्यकता नहीं होती है इसलिए डॉक्टर की सलाह के बिना दवा को फ्रीज में न रखें।
  • दवाओं को एक शीशी से दुसरी शीशी में ट्रांसफर न करें, इससे दवा का प्रभाव नष्ट हो जाता हैं अंधेरे में टटोल कर कोई भी दवा न खाये।
  • घर में रखी किसी भी प्रकार की जहरीली दवा को इस्तेमाल की जाने वाली दवा के पास न रखें।
  • दवाओं की खाली शीशी, बोतल आदि कबाड़ी को न बेंचे इससे नकली दवा बनाने वालों को फायदा मिलता हैं इस्तेमाल के बाद इन्हें हमेशा नष्ट कर दें, दवाओं को हमेशा बच्चों की पहुंच से दूर रखें।

ये भी पढ़ें: दवा बेचने वाला के लिए ई-प्लेटफॉर्म कड़वी दवा

ये भी पढ़ें:जेट लैग दवा कम कर सकती है कीमोथेरेपी का दर्द

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    कैंसर के इलाज में नई खोज! कैंसर सेल में पहुँचकर एक्टिव होने के लिए डिज़ाइन की गई ‘स्मार्ट’ दवा, जानिए RK-251 कैसे करती है काम

    भारतीय वैज्ञानिकों ने आरके-251 नामक एक नई 'स्मार्ट' कैंसर दवा का अविष्कार किया है, जो कैंसर कोशिकाओं के भीतर अधिक रिएक्टिव ऑक्सीजन…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    पनीर असली है या एनालॉग? चाप में प्रोटीन है या स्टार्च? क्या खा रहे हैं आप, डॉक्टर से जानिए कितना है सेहत के लिए सही

    आपके रोजमर्रा के भोजन में पैकेज्ड फूड के लेबल का अध्ययन करना अत्यावश्यक है। प्रोसेस्ड और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य उत्पादों का उपयोग सीमित…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    रात 11 बजे के बाद मोबाइल चलाने वाली महिलाओं में 15% ज़्यादा मिला मोटापे का स्तर, रिसर्च में सामने आया चौंकाने वाला कनेक्शन

    रात के समय मोबाइल का अत्यधिक उपयोग महिलाओं के मोटापे के लिए खतरा बन सकता है। विशेष रूप से रात 11 बजे…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख