शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
किसान कनेक्शन

प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना से 2020 तक 20 लाख किसानों को मिलेगा लाभ

· · 1 मिनट

प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना से 2020 तक 20 लाख किसानों को मिलेगा लाभ

केंद्र सरकार की तरफ से 2016-20 की अवधि के लिए 6,000 करोड़ रूपये के साथ चलाई जा रही ‘प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना’ चौदहवें वित्‍त आयोग की अवधि समाप्‍त होने तक चलेगी। इस योजना से 2019-20 तक 20 लाख किसानों के लाभान्वित होने तथा प्रत्‍यक्ष और परोक्ष रूप से 5,30,500 लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है।

यह जानकारी केंद्रीय खाद्य प्रसंस्‍करण उद्योग राज्‍यमंत्री साध्‍वी निरंजन ज्‍योति ने लोकसभा में एक लिखित प्रश्‍न के उत्‍तर में दी। मंत्री ने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना के तहत उनका मंत्रालय खाद्य प्रसंस्‍करण के क्षेत्र में कई केंद्रीय प्रायोजित योजनाएं चला रहा है। यह योजनाएं इस प्रकार है :

  • मेगा फूड पार्क (जारी)
  • एकीकृत प्रशीतन श्रृंखला और मूल्‍य संवर्धन अवसंरचना (जारी)
  • खाद्य प्रसंस्‍करण और संरक्षण क्षमताओं का निर्माण और विस्‍तार (नया)
  • कृषि उत्‍पाद प्रसंस्‍करण क्‍लस्‍टरों के लिए बुनियादी ढांचा (नया)
  • खाद्य सुरक्षा और गुणवत्‍ता सुनिश्चित करने के लिए अवसंरचना विकास (जारी)
  • मानव संसाधन और संस्‍थाएं (जारी)

ये भी पढ़ें- किसान की जेब और सरकार के खाद्यान्न गोदाम भर सकती हैं गेहूं की ये नई तीन किस्में

प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना के तहत खाद्य प्रसंस्‍करण क्षेत्र में चलाई गई प्रमुख योजनाओं की उपलब्धियों का ब्‍यौरा

ये भी पढ़ें- 16 से 18 मार्च से पूसा में लगेगा किसान मेला, किसानों के पास नई तकनीकी सीखने का अच्छा मौका

और पढ़िए

  1. किसान कनेक्शन

    नई कपास की आवक शुरू, मंडियों में 9,200-9,500 रुपये क्विंटल भाव; नवंबर में क्या होगा?

    देश के कई राज्यों में नई कपास की शुरुआती आवक शुरू हो गई है, लेकिन कच्चे कपास के भाव मज़बूत हैं। प्रमुख…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  2. किसान कनेक्शन

    खेती में AI का बढ़ता इस्तेमाल, लेकिन किसान की कमाई कितनी बढ़ेगी? जानिए क्यों ज़रूरी है किसान-केंद्रित तकनीक

    कृषि में एआई तकनीक ने किसानों को सही फैसले लेने में सहारा दिया है। यह तकनीक मौसम, भूमि और कीटों की जानकारी…

    Mansi Tripathi · 6 मिनटलेख
  3. किसान कनेक्शन

    FAO Report: जिस मिट्टी से उगता है हमारा खाना, उसकी सेहत बिगड़ रही! खेती पर क्यों बढ़ा ख़तरा, जानिए पूरी वजह

    दुनिया भर में मिट्टी का क्षरण जारी है और इसे बचाने के तरीके धीमी गति से अपनाए जा रहे हैं। एफएओ की…

    Mansi Tripathi · 5 मिनटलेख