शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
सेहत कनेक्शन

गोरखधंधा: गारंटी से हर मर्ज़ का इलाज करने वाले इन अवैध दवाखानों का कब होगा इलाज ?

· · 2 मिनट

गोरखधंधा: गारंटी से हर मर्ज़ का इलाज करने वाले इन अवैध दवाखानों का कब होगा इलाज ?

लखनऊ। केजीएमयू से लेकर पीजीआई तक भले मरीज की बीमारी लाइलाज होने पर इलाज से हाथ खड़े कर दें, लेकिन राजधानी के इन वैद्यों के पास हर मर्ज की दवा है। हड्डी टूटने से लेकर दमा और यहां तक कि जानलेवा कैंसर तक का इलाज में 20 से 150 रुपये की खुराक में कर देते हैं। खुद को खानदानी जानकार बताने वाले इऩ वैद्यों के पास न तो कई डिग्री है और न ही ये किसी विभाग से संबंध रखते हैं, बाजवूद इसके कोई इनपर सवाल नहीं उठाता।

आयुष विभाग के अर्न्तगत इस तरह के हकीमों का कोई रिर्काड नहीं है। ये न तो आयुष विभाग के अंतर्गत आते हैं न ही यूनानी और न ही होम्योपैथी के।

प्रदीप गुप्ता, आयुष सलाहकार , उत्तर प्रदेश

ग्रामीण क्षेत्र ही नहीं लखनऊ समेत तमाम दूसरे शहरों और कस्बों में सड़क किनारे इनके तंबू दिख जाएंगे। ये अपने आप को खानदानी नुस्खे के नाम पर दवाखाना चलाने वाले ये वैद्य न तो एक्सरे करते हैं और न किसी तरह की जांच, नब्ज देखकर ही हर मर्ज़ के जड़ से खात्मे की गारंटी देते हैं। लखनऊ के तिलक मार्ग पर छह साल से तम्बू लगाने वाले सरदार वैद्य अब तक सैकड़ों मरीजों को ठीक करने का दावा करते हैं। “ पेट के रोगों के लिए मैं चूरन और मालिस के लिए तेल देता हूं। पुरुष और स्त्री रोगो (ल्यूकोरिया आदि) की दवा भी देता हूं। बहुत लोगों को फायदा हुआ है। कई बड़े अधिकारी से भी जान पहचान है।” वो बताते हैं कि रोजाना 1000-1500 रुपये कमा लेते हैं।

ये राजधानी का अकेला तम्बू वाला दवाखाना नहीं है, बल्कि ऐसे दो दर्जन से भी ज्यादा खानदानी देसी दवाखाने पूरे शहर में फैले हैं। इनके पास न तो किसी विभाग का लाइसेंस है ना कोई कोई डिग्री। कई मरीजों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया एक बार इनके तंबू में पहुंच गए तो नाड़ी देखने के बाद ऐसे डराएंगे कि मरीज मनमाने पैसे देने को तैयार हो जाता है। ज्यादातर बार ये लोग पुरुषों को बच्चे न होने जैसी बीमारियों का हवाला देकर डराते हैं। चिकित्सा का कोई भी विभाग इनके द्वारा दी जाने वाली दवाई की किसी भी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता। लेकिन कार्रवाई नहीं तब तक जब तक किसी की मौत या कोई जागरुक मरीज हंगामा न कर दे।

प्रदेश के आयुष सलाहकार प्रदीप गुप्ता बताते हैं, “आयुष विभाग के अर्न्तगत इस तरह के हकीमों का कोई रिर्काड नहीं है। ये न तो आयुष विभाग के अंतर्गत आते हैं न ही यूनानी और न ही होम्योपैथी के।” इस बारे में बात करने पर लखनऊ के सीएमओ जीएस बाजपेई करते हैं, “इनके बारे में अगर पता चलता है तो कार्रवाई होगी।” य़े अलग बात है कि लखनऊ में शिया कॉलेज के पास, ताड़ीखाना, तिलक मार्ग, सरफरागंज हरदोई रोड, कई जगह रायबरेली रोड पर झोलाछाप नीम हकीम लोगों का इलाज करते मिल जाएंगे।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    कैंसर के इलाज में नई खोज! कैंसर सेल में पहुँचकर एक्टिव होने के लिए डिज़ाइन की गई ‘स्मार्ट’ दवा, जानिए RK-251 कैसे करती है काम

    भारतीय वैज्ञानिकों ने आरके-251 नामक एक नई 'स्मार्ट' कैंसर दवा का अविष्कार किया है, जो कैंसर कोशिकाओं के भीतर अधिक रिएक्टिव ऑक्सीजन…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    पनीर असली है या एनालॉग? चाप में प्रोटीन है या स्टार्च? क्या खा रहे हैं आप, डॉक्टर से जानिए कितना है सेहत के लिए सही

    आपके रोजमर्रा के भोजन में पैकेज्ड फूड के लेबल का अध्ययन करना अत्यावश्यक है। प्रोसेस्ड और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य उत्पादों का उपयोग सीमित…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    रात 11 बजे के बाद मोबाइल चलाने वाली महिलाओं में 15% ज़्यादा मिला मोटापे का स्तर, रिसर्च में सामने आया चौंकाने वाला कनेक्शन

    रात के समय मोबाइल का अत्यधिक उपयोग महिलाओं के मोटापे के लिए खतरा बन सकता है। विशेष रूप से रात 11 बजे…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख