शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
स्कूल कनेक्शन

टीचर्स डायरी: “जब स्टेशन पर मिले उस युवा ने मुझसे कहा- आपने मुझे पढ़ाया था और आज मैं मजिस्ट्रेट हूं”

संजीव शर्मा, यूपी के अलीगढ़ जिले के अतरौली ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय राजमार्गपुर के अध्यापक हैं, साथ ही स्टेट रिसोर्स पर्सन के रुप में दूसरे राज्यों के शिक्षकों को भी प्रशिक्षित करते हैं। टीचर्स डायरी में वो अपना अनुभव साझा कर रहे हैं।

· · 1 मिनट

टीचर्स डायरी: "जब स्टेशन पर मिले उस युवा ने मुझसे कहा- आपने मुझे पढ़ाया था और आज मैं मजिस्ट्रेट हूं"

मैं आज आपके साथ एक अनुभव साझा करना चाहता हूं, जिसे मैं शायद जिंदगी भर नहीं भुला सकूंगा। मुझे किसी वर्कशॉप के लिए लखनऊ जाना था, मैं अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर बैठा था। रात का वक्त था तभी एक युवा अच्छे शूट-बूट में मेरे पास आता है।

वो युवा मेरे पैर छूता और बोलता है, “आप संजीव सर हैं न?, आप शायद मुझे पहचान नहीं रहे होंगे, आज से 15 साल पहले आप ने मुझे पढ़ाया था।”

मुझे बहुत अच्छा लगा कि बच्चों को मैं आज भी याद हूं, मैंने भी उससे पूछा कि क्या करते हो तो उसने बताया कि पीसीएस जे क्वालीफाई कर चुका हूं और अब झारखंड मजिस्ट्रेट हूं।

यकीन मानिए उस समय मेरी आंखों में आंसू थे, मैंने खुद को धन्य माना कि मैंने जो सपना देखा था वो सच हो गया।

किसी भी शिक्षक के लिए ये जीवन का सबसे महत्वपूर्ण क्षण होता है, याद रखिए माता-पिता के बाद शिक्षक ही होता है जो चाहता है कि उसका बच्चा आगे बढ़े, जीवन की ऊंचाइयों को छुए। आपने अपने बच्चे को जिसके हाथ सौंपा है, आपने अपने बच्चे का जीवन बनाने के लिए सौंपा है। एक शिक्षक ही सबसे बनाता है।

लेकिन एक शिक्षक का शानदार सफर तब शुरू होता है, जब वो खुद को शिक्षक माने।

आप भी टीचर हैं और अपना अनुभव शेयर करना चाहते हैं, हमें connect@gaonconnection.com पर भेजिए

साथ ही वीडियो और ऑडियो मैसेज व्हाट्सएप नंबर +919565611118 पर भेज सकते हैं।

Also Read: टीचर्स डायरी: ‘सामुदायिक सहयोग से बदली स्कूल की तस्वीर, अब सात समंदर पार से आए मेहमानों ने बच्चों के लिए शुरू की स्कॉलरशिप’

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    Bihar Student Credit Card: 12वीं के बाद पढ़ाई के लिए कैसे मिलेगा ₹4 लाख तक का लोन, जानें पात्रता, कोर्स और आवेदन का तरीका

    बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना 2030-31 तक छात्रों को आर्थिक सहायता देने के लिए जारी रहेगी। इस पहल के तहत, विद्यार्थी ₹4…

    Mansi Tripathi · 6 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    BPSC TRE 4.0: बिहार में 32388 शिक्षकों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, 1 सितंबर से शुरू होगें आवेदन

    बिहार लोक सेवा आयोग ने शिक्षक भर्ती का चौथा चरण शुरू किया है, जिसमें कुल 32,388 शिक्षक पदों के लिए विज्ञापन जारी…

    Umang Shukla · 4 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    Bihar Vidyarthi Sahayog Portal: शिकायत करें बेझिझक, पहचान रहेगी गोपनीय, 11वें दिन नोटिस और 30 दिन में समाधान

    बिहार सरकार ने विद्यार्थियों की समस्याओं को सुनने के लिए एक नया विद्यार्थी सहयोग पोर्टल लॉन्च किया है। इस पोर्टल के माध्यम…

    Mansi Tripathi · 3 मिनटलेख