शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
सेहत कनेक्शन

प्रदूषण की मार: दिल्ली NCR में बढ़ी मास्क की बिक्री

· · 1 मिनट

प्रदूषण की मार: दिल्ली NCR में बढ़ी मास्क की बिक्री

नई दिल्ली (भाषा)। दिल्ली पिछले 17 सालों में प्रदूषण के सर्वाधिक भयानक दौर से गुजर रही है और इसी के कारण दिल्ली NCR क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह में मास्क की बिक्री बढ़ गयी है। हालात यहां तक हो गए हैं कि मांग के अनुसार मास्क की आपूर्ति कम पड़ रही है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा दिल्ली को गैस चैम्बर बताए जाने और धुंध के खतरनाक स्तर से निपटने के लिए केंद्र से सहायता की मांग किए जाने के बाद दिल्ली निवासी मास्क के लिए मेडिकल स्टोर और अस्पतालों में लाइन लगाने लगे हैं। दिल्ली और NCR में कुछ स्कूलों ने अभिभावकों के लिए परामर्श जारी किया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि उनका बच्चे मास्क का इस्तेमाल करें।

भारत में वोगमास्क की बिक्री करने वाली कंपनी निर्वाणा बीइंग के मालिक जय धर गुप्ता कहते हैं, ‘‘मांग इतनी अधिक है कि आधे दिन में ही हमारा स्टाक खत्म हो गया और हमें नया माल मंगाना पड़ा। हम आम तौर पर हर साल दिवाली के आसपास मास्क का स्टाक रखते हैं, लेकिन इस बार इस मौसम में यह मांग दस गुना बढ़ गयी है।”

बाजार में 90 रुपये से लेकर 2200 रुपये तक के मास्क उपलब्ध हैं और ये विभिन्न डिजाइन और पैटर्न में आते हैं। मास्क विभिन्न श्रेणियों में आ रहे हैं जिनमें एक बार के इस्तेमाल से लेकर ऐसे महंगे मास्क भी हैं जिनमें एयर फिल्टर लगा होता है और वे दावा करते हैं कि उनके इस्तेमाल से 99 फीसदी प्रदूषक , बैक्टीरिया और विषाणु इस्तेमालकर्ता की नाक में जाने से रुकते हैं।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    कैंसर के इलाज में नई खोज! कैंसर सेल में पहुँचकर एक्टिव होने के लिए डिज़ाइन की गई ‘स्मार्ट’ दवा, जानिए RK-251 कैसे करती है काम

    भारतीय वैज्ञानिकों ने आरके-251 नामक एक नई 'स्मार्ट' कैंसर दवा का अविष्कार किया है, जो कैंसर कोशिकाओं के भीतर अधिक रिएक्टिव ऑक्सीजन…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    पनीर असली है या एनालॉग? चाप में प्रोटीन है या स्टार्च? क्या खा रहे हैं आप, डॉक्टर से जानिए कितना है सेहत के लिए सही

    आपके रोजमर्रा के भोजन में पैकेज्ड फूड के लेबल का अध्ययन करना अत्यावश्यक है। प्रोसेस्ड और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य उत्पादों का उपयोग सीमित…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    रात 11 बजे के बाद मोबाइल चलाने वाली महिलाओं में 15% ज़्यादा मिला मोटापे का स्तर, रिसर्च में सामने आया चौंकाने वाला कनेक्शन

    रात के समय मोबाइल का अत्यधिक उपयोग महिलाओं के मोटापे के लिए खतरा बन सकता है। विशेष रूप से रात 11 बजे…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख