शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

पन्नीसेल्वम ने बैंकों को लिखी चिट्ठी, कहा, खातों से लेनदेन न करें

· · 1 मिनट

पन्नीसेल्वम ने बैंकों को लिखी चिट्ठी, कहा, खातों से लेनदेन न करें

चेन्नई (आईएएनएस)। तमिलनाडु में सत्तारूढ़ ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कगड़गम (एआईएडीएमके) की महासचिव वीके शशिकला के खिलाफ बगावत करने वाले कार्यवाहक मुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम ने बैंकों से पत्र लिखकर कहा है कि वे उनकी मंजूरी के बिना पार्टी के खातों से किसी भी प्रकार के लेनदेन को अनुमति न दें, क्योंकि वह अब भी पार्टी के कोषाध्यक्ष हैं।

शशिकला ने मंगलवार को अपने खिलाफ बगावत का बिगुल फूंकने वाले पन्नीरसेल्वम को देर रात हुए घटनाक्रम में पार्टी के कोषाध्यक्ष पद से हटा दिया था। इससे पहले पन्नीरसेल्वम ने कहा था कि उन्हें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया गया। उन्होंने इसका आरोप शशिकला व पार्टी के अन्य नेताओं पर लगाया।

पन्नीरसेल्वम ने बैंकों को लिखे पत्र में कहा है कि शशिकला पार्टी की अंतरिम महासचिव हैं। इस नाते शशिकला को उन्हें पार्टी के पद से हटाने का अधिकार नहीं है। इस तरह कानूनन वह अब भी इस पद पर बने हुए हैं और इसलिए उनके दस्तखत के बगैर पार्टी के खातों से किसी भी प्रकार के लेनलेन को मंजूरी न दी जाए।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख