शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

प्रधानमंत्री मोदी का बहु-प्रचारित तरीके से परियोजनाओं का शुभारंभ चुनावी स्टंट है: कामत

· · 1 मिनट

मुंबई (भाषा)। पूर्व केंद्रीय मंत्री गुरदास कामत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मुंबई में परियोजनाओं के ‘बहु-प्रचारित’ शुभारंभ को आज ‘चुनावी स्टंट’ करार दिया।

कांग्रेस महासचिव कामत ने यहां एक बयान में कहा, ‘‘मोदी द्वारा परियोजनाओं का शुभारंभ चुनावी स्टंट है, लेकिन मुंबई और यहां के लोगों के लिए पार्टी परियोजनाओं के समय पर पूरा होने की उम्मीद करती है।” अगले साल की शुरआत में मुंबई में होने वाले नगर निकाय चुनावों के परिप्रेक्ष्य में कामत का बयान खासा महत्व रखता है।

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘मेरे प्रयासों के बदौलत ही पूर्व रेल मंत्री ममता बनर्जी ने 15 डिब्बों वाली ट्रेनों की शुरआत, हार्बर लाइन का विस्तार सीएसटी से गोरगांव तक करने और तीन उपनगरीय स्टेशनों अंधेरी, जोगेश्वरी और गोरेगांव के आधुनिकीकरण के प्रस्तावों को अपनी मंजूरी दी थी।” बयान के अनुसार कामत ने कहा कि राम मंदिर रोड रेलवे स्टेशन भी उनके प्रयासों का नतीजा था, जिसका उद्घाटन हाल ही में रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने किया।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख