शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

मोदी ने राजग सांसदों से कहा-धन जमा कराने में लोगों की मदद करें

· · 1 मिनट

नई दिल्ली (आईएएनएस)| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सांसदों से कहा है कि वे सरकार द्वारा की गई नोटबंदी के बारे में लोगों को जानकारी दें। प्रधानमंत्री ने सांसदों से कहा कि वे विपक्ष के आरोपों को खारिज करने के लिए रिजर्व बैंक और वित्त मंत्रालय के फैसलों के बारे में लोगों को जानकारी दें।

सूत्रों ने बताया कि भाजपा संसदीय दल द्वारा इस सिलसिले में राजग सांसदों को एक संदेश भेजा गया है। भाजपा संसदीय दल के प्रमुख मोदी हैं। इस संदेश में सांसदों से कहा गया है कि वे नोटबंदी के मुद्दे पर सभाओं को संबोधित करें, पर्चे बांटें, प्रेस विज्ञप्तियां जारी करें। नोटबंदी के मामले में वित्त मंत्रालय के दिशानिर्देशों की मदद से अपनी बात रखें।

भाजपा सांसदों से अनौपचारिक रूप से कहा गया है कि वे सप्ताहांत 19 और 20 नवंबर को अपने निर्वाचन क्षेत्र में जाएं और लोगों की नोटबंदी से जुड़ी किसी भी चिंता का निवारण करें। लोगों को बताएं कि लंबे समय में इस फैसले का लाभ होगा और अभी की परेशानियां कुछ दिन की हैं।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख