शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

अपने गाँव में नहीं चला पीएम मोदी का जादू, हार गई भाजपा

· · 1 मिनट

नई दिल्ली। एक तरफ जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गुजरात में एक बार फिर सत्ता हासिल हुई है, दूसरी तरफ पीएम मोदी को अपने ही गृह नगर की इस सीट पर हार का सामना करना पड़ा है और इस विधानसभा सीट से कांग्रेस ने बाजी मार ली है।

मानी जाती रही भाजपा का गढ़

गुजरात विधानसभा चुनाव में मेहसाणा जिले की ऊंझा विधानसभा सीट भी शामिल है। मेहसाणा के वडनगर में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म हुआ है। ऐसे में ऊंझा विधानसभा सीट भाजपा का गढ़ मानी जाती रही है।

1995 से जीत रहे थे नारायणभाई

ऊंझा विधानसभा सीट से भाजपा की ओर से नारायणभाई लल्लूदास इस बार भी दिग्गज उम्मीदवार के तौर पर खड़े थे। नारायणभाई वर्ष 1995 से लगातार इस सीट से जीतते आ रहे थे। इसी कारण भाजपा ने इस बार भी नारायणभाई को इस सीट से टिकट दिया था, मगर इस बार नारायणभाई लल्लूदास भाजपा की उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे और उन्हें कांग्रेस की आशा पटेल से भारी मतों से हार का सामना करना पड़ा।

20 हजार वोट से हराया

ऊंझा विधानसभा सीट से कांग्रेस की आशा पटेल ने भाजपा उम्मीदवार नारायणभाई लल्लूदास को करीब 20 हजार वोटों से हराया। आशा पटेल को इस सीट से 81,797 वोट हासिल कर बड़ी जीत हासिल करने में कामयाब हो गईं।

यह भी पढ़ें: गुजरात का सियासी इतिहास: लगातार 14 साल कांग्रेस और 17 साल भाजपा का शासन

गुजरात में कांग्रेस के कई बड़े चेहरे हारे, भाजपा के ज्यादातर दिग्गजों को मिली जीत

सीपीएम की राह पर गुजरात बीजेपी, बनने जा रहा है नया रिकॉर्ड

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख