शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

कुछ चुनिंदा लोगों के लिए काम कर रहे हैं प्रधानमंत्री :राहुल

· · 1 मिनट

नई दिल्ली (भाषा)। नोटबंदी के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री कुछ चुनिंदा लोगों के लिए काम कर रहे हैं और उन्हें गरीब आम आदमी की कोई फिक्र नहीं है जो बैंकों और एटीएम के बाहर कतारों में खड़ा है।

राहुल ने संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से कहा, “मैं सुबह खुद हालात देखने के लिए बैंकों तक गया था। वहां लोगों ने मुझे बताया कि उन्हें बहुत असुविधा हो रही हे।” नोटबंदी के मुद्दे पर विपक्षी दलों के विरोध के कारण सोमवार को दोनों सदनों की कार्यवाही कई बार स्थगित करनी पड़ी। राहुल ने कहा कि लोग आरोप लगा रहे हैं कि कुछ चुनिंदा लोगों के लिए बैंकों में पिछले दरवाजों से नकदी निकाली जा रही है जबकि आम आदमी घंटों लंबी कतारों में खड़ा है।

उन्होंने कहा, “लोगों ने कहा कि वे कतारों में खड़े हैं और सौदेबाजी हो रही है तथा पिछले दरवाजे से नकदी निकाली जा रही है। कुछ चुनिंदा लोगों को नकदी दी जा रही है। अमीरों को नकदी मिल रही है और गरीबों को कतारों में खड़ा किया जा रहा है।” राहुल के मुताबिक, “लोग तीन-दिन तक कतार में खड़े रहेंगे और फिर बिना नकदी के चले जाएंगे।” राहुल ने सोमवार सुबह शहर के कई एटीएम का दौरा किया और लोगों से उनकी दिक्कतों के बारे में पूछा। जब पूछा गया कि विपक्ष चर्चा के लिए तैयार क्यों नहीं है, इस पर उन्होंने कहा, “हम चर्चा करने के लिए तैयार हैं।”

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख