शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्राउंड एक्टिवेशन

कन्नौज में शिविर लगाकर स्वीकृत किए गए पीएम आवास

· · 1 मिनट

कन्नौज में शिविर लगाकर स्वीकृत किए गए पीएम आवास

स्वयं प्रोजेक्ट डेस्क

कन्नौज। पं. दीनदयाल जन्मशताब्दी के उपलक्ष्य में आज शिविर लगाकर ग्रामीणों को प्रधानमंत्री आवास योजना के अधिकार पत्र बांटे गए। इसके तहत सदर कन्नौज विकास खंड परिसर में सीडीओ उदयराज यादव की मौजूदगी में शिविर लगाया गया। इसमें 40 गाँव के 220 पात्र व्यक्तियों का चयन प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ देने के लिए हुआ। ब्लाक प्रमुख नीलू यादव ने भी अपने हाथों से लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र बांटे। साथ ही उपस्थित लोगों को बताया गया कि 1.20 लाख की लागत से बनने वाले पीएम आवास के लिए 25 वर्गमीटर जगह होनी जरूरी है। इसमें एक कमरा, रसोईघर और बरामदा शामिल है।

कन्नौज में लगा शिविर।

देश-दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

नए नियम के मुताबिक लाभार्थी को स्वच्छ भारत मिशन के तहत 12 हजार का शौचालय भी मिलेगा। ग्राम विकास अधिकारी राजेश द्विवेदी ने बताया, ‘‘838 आवासों के लक्ष्य के सापेक्ष 826 ने पंजीकरण कराया है। 702 लोगों के खातों का वेरीफिकेशन हो चुका है। 681 लाभार्थियों की पहली किस्त भी स्वीकृति हो गई है।’’ उन्होंने आगे बताया कि इसके तहत तीन किस्तों में धनराशि लाभार्थी के खाते में भेजी जाती है।

ये भी पढ़ें : अखिलेश सरकार की अनदेखी के चलते पीएम आवास योजना में पीछे रह गया यूपी : भाजपा

हैवतपुर कटरा के प्रधान कमलेश कुमार दुबे ने बताया,‘‘जो जांच में सही मिले हैं उन्हें स्वीकृति पत्र बांटे गए हैं। मेरे गाँव से 11 लोग थे। 10 लोगों को स्वीकृति पत्र मिली है। शिविर में अल्पसंख्यकों और अनुसूचित जाति के लोगों को ही फिलहाल बुलाया गया था।”

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिएयहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिएयहां क्लिक करें।

और पढ़िए

  1. ग्राउंड एक्टिवेशन

    “हमारे बारे में कोई जानने की कोशिश ही नहीं करता, इसलिए अब हम खुद बनेंगे अपने समुदाय की आवाज”

    एलजीबीटी समुदाय के पास अपनी तमाम कहानियाँ हैं जिन्हें अब तक मीडिया में प्रमुखता से जगह नहीं मिली है। सामुदायिक पत्रकारिता के…

    Neetu Singh · 4 मिनटलेख
  2. ग्राउंड एक्टिवेशन

    इनके पास हैं हजारों खबरें जो कभी मीडिया तक नहीं पहुंच पाईं

    भारत के गाँव किस तरह की समस्या से जूझ रहे हैं, वो कौन लोग हैं जो वर्षों से गुमनाम होकर बदलाव की…

    Neetu Singh · 4 मिनटलेख