शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
किसान कनेक्शन

अरहर की फसलों में फिर लगा प्लूम मोथ और फल मक्खी कीट, 70 फीसदी से ज्यादा फसल बर्बाद

गाजीपुर के कई किसानों के अरहर के फसलों में प्लूम मोथ और फल मक्खी कीट लगने से किसानों की 50 से 70 फीसदी से ज्यादा फसल को नुकसान पहुंचा है।

· · 1 मिनट

अरहर की फसलों में फिर लगा प्लूम मोथ और फल मक्खी कीट, 70 फीसदी से ज्यादा फसल बर्बाद

लखनऊ। गाजीपुर के कई किसानों के अरहर के फसलों में प्लूम मोथ और फल मक्खी कीट लगने से किसानों की 50 से 70 फीसदी से ज्यादा फसल को नुकसान पहुंचा है।

एक तरफ किसान जहां कम बारिश से परेशान थे, उस पर अरहर के खेतों में ये कीट लग जाने की वजह से किसानों की काफी फसल बर्बाद हो गई है।

RDESController-1345
RDESController-1345


गंगा के किनारे बसे गाजीपुर के जमानियां कस्बा के किसान खेती के लिए बारिश पर आश्रित हैं और यहां के ज्यादातर किसान अरहर की खेती करते हैं। ऐसे में इस बार फसलों में प्लूम मोथ और फल मक्खी कीट लगने से किसान काफी परेशान हैं।

यह भी पढ़ें: हर महीने मुनाफा कमाने के लिए करिए इन विदेशी सब्जियों की खेती

कस्बे के माजिद अली बताते हैं, “एक तो इस बार बारिश अच्छी नहीं हुई, ऐसे में वैसे ही फसल प्रभावित रही, ऊपर से मेरे फसल में प्लूम मोथ कीट लगने की वजह से करीब 80 प्रतिशत बर्बाद हो गई है।”

माजिद अली बताते हैं, “पिछली साल भी हमारे यहां अरहर की फसलों में यह कीट लग गया था, मगर उस समय फसल में 30 से 40 फीसदी का नुकसान हुआ था, मगर इस बार लगभग दोगुना नुकसान पहुंचा है।”

वहीं काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के कीट एवं कृषि जंतु विज्ञान के भूतपूर्व शोधार्थी और स्थानीय निवासी रमेश सिंह यादव बताते हैं, “माजिद अली के अलावा यहां के और किसानों की फसलों में भी यह कीट लगने की वजह से नुकसान पहुंचा है। किसानों के लिए औसत उपज निकालना भी इस बार मुश्किल हो रहा है। ये कीट 50 से 80 प्रतिशत तक अरहर की फसलों को नुकसान पहुंचाता है।”

यह भी पढ़ें: जड़ी-बूटियों की खेती से नक्सली क्षेत्र में गरीबी का ‘इलाज’ कर रहे डॉ. राजाराम त्रिपाठी

और पढ़िए

  1. किसान कनेक्शन

    नई कपास की आवक शुरू, मंडियों में 9,200-9,500 रुपये क्विंटल भाव; नवंबर में क्या होगा?

    देश के कई राज्यों में नई कपास की शुरुआती आवक शुरू हो गई है, लेकिन कच्चे कपास के भाव मज़बूत हैं। प्रमुख…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  2. किसान कनेक्शन

    खेती में AI का बढ़ता इस्तेमाल, लेकिन किसान की कमाई कितनी बढ़ेगी? जानिए क्यों ज़रूरी है किसान-केंद्रित तकनीक

    कृषि में एआई तकनीक ने किसानों को सही फैसले लेने में सहारा दिया है। यह तकनीक मौसम, भूमि और कीटों की जानकारी…

    Mansi Tripathi · 6 मिनटलेख
  3. किसान कनेक्शन

    FAO Report: जिस मिट्टी से उगता है हमारा खाना, उसकी सेहत बिगड़ रही! खेती पर क्यों बढ़ा ख़तरा, जानिए पूरी वजह

    दुनिया भर में मिट्टी का क्षरण जारी है और इसे बचाने के तरीके धीमी गति से अपनाए जा रहे हैं। एफएओ की…

    Mansi Tripathi · 5 मिनटलेख