शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
सेहत कनेक्शन

ऐसे बनाएं बेर का शर्बत

· · 2 मिनट

ऐसे बनाएं बेर का शर्बत

ये एक ऐसा कॉलम है जिसमें हम आपकी रसोई और स्वाद को बेहतर करने के लिए एक से बढ़कर एक स्वादिष्ट रेसिपी की जानकारी परोसते हैं। हमारे मास्टरशेफ भैरव सिंह की बतायी रेसिपी के गुणों की वकालत हमारे हर्बल आचार्य डॉ दीपक आचार्य करते हैं।

सेहत और किचन के तड़के को ध्यान में रखकर “सेहत की रसोई” कॉलम आप तक पहुंचाया जाता है। हमारे दोनों एक्सपर्ट्स का मानना है कि आपकी सेहत को दुरुस्त रखने के सारे उपाय आपकी रसोई में ही उपलब्ध हैं। सेहत की रसोई यानि बेहतर सेहत आपके बिल्कुल करीब। इस कॉलम के जरिये हमारा प्रयास है कि आपको आपकी किचन में ही सेहतमंद बने रहने के व्यंजन से रूबरू करवाया जाए। सेहत की रसोई में इस सप्ताह मास्टरशेफ हमारे पाठकों के लिए ला रहे हैं एक पारंपरिक पेय “बेर शर्बत”।

बेर का शर्बत

आवश्यक सामग्री चार लोगों के लिए

  • देशी बेर के पके सूखे फल: 100 ग्राम
  • धनिया बीज- 20 ग्राम =मिसरी- 40 ग्राम
  • धनिया बीज- 20 ग्राम =मिसरी- 40 ग्राम
  • मिली=नींबू- 1/2 कटा हुआ=काला नमक: स्वादानुसार

विधि

देसी लाल बेर के सूखे पके बेर लिए जाएं और किसी एक पात्र में पानी की करीब 250 मिली लेकर इनमें सूखे बेरों को डाल दिया जाए। करीब एक घंटे बाद बेर पानी में रहने से फूल जाएंगे, इन्हें मसलकर इनके बीजों को अलग कर लिया जाए। धनिया के बीजों को ग्राइंड करके पाउडर तैयार कर लें या बाज़ार में धनिया पाउडर भी मिलता है, उसे इस्तेमाल में लाएं। करीब 20 ग्राम धनिया के बीजों के पाउडर को बेर के पानी में डाल दें।

बेर के मिश्रण में करीब 250 मिली पानी ऊपर से और डाल दिया जाए। अदरक को कुचलकर रस निकालें और उसे भी बेर के पानी में डाल दें। अब इसमें मिसरी, आधे नींबू का रस और काला नमक भी डाल दिया जाए और भलि भांति मिक्स किया जाए। इस सारे मिश्रण को अगले 20 मिनट के लिए रेफ्रिजरेट कर दें और बाद में इसे छानकर परोस दें। ठंडा-ठंडा बेर का शर्बत आपके शरीर में नयी ऊर्जा का संचार करेगा।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    कैंसर के इलाज में नई खोज! कैंसर सेल में पहुँचकर एक्टिव होने के लिए डिज़ाइन की गई ‘स्मार्ट’ दवा, जानिए RK-251 कैसे करती है काम

    भारतीय वैज्ञानिकों ने आरके-251 नामक एक नई 'स्मार्ट' कैंसर दवा का अविष्कार किया है, जो कैंसर कोशिकाओं के भीतर अधिक रिएक्टिव ऑक्सीजन…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    पनीर असली है या एनालॉग? चाप में प्रोटीन है या स्टार्च? क्या खा रहे हैं आप, डॉक्टर से जानिए कितना है सेहत के लिए सही

    आपके रोजमर्रा के भोजन में पैकेज्ड फूड के लेबल का अध्ययन करना अत्यावश्यक है। प्रोसेस्ड और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य उत्पादों का उपयोग सीमित…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    रात 11 बजे के बाद मोबाइल चलाने वाली महिलाओं में 15% ज़्यादा मिला मोटापे का स्तर, रिसर्च में सामने आया चौंकाने वाला कनेक्शन

    रात के समय मोबाइल का अत्यधिक उपयोग महिलाओं के मोटापे के लिए खतरा बन सकता है। विशेष रूप से रात 11 बजे…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख