शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
सेहत कनेक्शन

पीसीओएस से पीड़ित महिलाओ में हार्मोन्स की गड़बड़ी

· · 2 मिनट

पीसीओएस से पीड़ित महिलाओ में हार्मोन्स की गड़बड़ी

महिलाओं में होने वाली बीमारी पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (पीसीओएस) अब केवल प्रजनन संबंधी बीमारी नहीं रह गई है। इसका संबंध शरीर की अंत:स्रावी ग्रंथियों व पाचन तंत्र से भी है।

यह बीमारी अब आम हो गई है। साथ ही इसके कारण और नतीजों को लेकर आए दिन नए तथ्य समाने आ रहे हैं, जिससे मरीज ही नहीं डॉक्टरों में भी भ्रम की स्थिति है।

इस बीमारी को लेकर देश भर में कोई एक सत्यापित रिपोर्ट नहीं है, इसलिए भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) को इस पर राष्ट्रीय स्तर पर शोध का प्रस्ताव दिया गया गया है, ताकि देशव्यापी स्तर पर स्थिति साफ हो सके और इसको लेकर सही ढंग से जांच व इलाज का प्रोटोकाल अपनाया जा सके। पीसीओएस महिलाओं में होने वाली हार्मोन संबंधी गड़बड़ी वाली बीमारी है।

पहले इसे केवल प्रजनन संबंधी विकार माना जाता था, लेकिन नए वैज्ञानिक तथ्यों से पता चला है कि यह मेटाबॉलिक गड़बड़ियों से भी संबंधित जीवन शैली से जुड़ी बीमारी है। पहले इसमें इंसुलिन का स्तर बहुत अधिक बढ़ा होता है। फिर जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है खून में इंसुलिन की मात्रा कम होने लगती है और मरीज को मधुमेह हो जाता है।

महिलाओं की ओवरी (अंडाशय में) में सिस्ट या रसौली होना आम बात है। दुनिया भर में चार से दस फीसद महिलाएं इससे पीड़ित हैं, वहीं भारत में करीब 20 फीसद महिलाएं पीसीओएस का शिकार हैं। बढ़ती उम्र में शरीर में होने वाले हार्मोन संबंधी बदलाव में भी सिस्ट हो जाते हैं। केवल सिस्ट होने से दिक्कत नहीं होती, लेकिन अगर इसके साथ और दिक्कते हैं तो उसका समुचित इलाज व प्रबंधन जरूरी है।

कम से कम तीन लक्षण या व्यापक जांच के बाद ही इलाज की रणनीति बनाई जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि इस बीमारी में माहवारी में अनियमितता, भारी रक्तस्राव,मोटापा, गर्दन और त्वचा पर काले निशान, शरीर पर बाल और बांझपन जैसे लक्षण आम हैं। भारत में हर चौथी-पांचवीं महिला इस बीमारी से पीड़ित है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    कैंसर के इलाज में नई खोज! कैंसर सेल में पहुँचकर एक्टिव होने के लिए डिज़ाइन की गई ‘स्मार्ट’ दवा, जानिए RK-251 कैसे करती है काम

    भारतीय वैज्ञानिकों ने आरके-251 नामक एक नई 'स्मार्ट' कैंसर दवा का अविष्कार किया है, जो कैंसर कोशिकाओं के भीतर अधिक रिएक्टिव ऑक्सीजन…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    पनीर असली है या एनालॉग? चाप में प्रोटीन है या स्टार्च? क्या खा रहे हैं आप, डॉक्टर से जानिए कितना है सेहत के लिए सही

    आपके रोजमर्रा के भोजन में पैकेज्ड फूड के लेबल का अध्ययन करना अत्यावश्यक है। प्रोसेस्ड और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य उत्पादों का उपयोग सीमित…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    रात 11 बजे के बाद मोबाइल चलाने वाली महिलाओं में 15% ज़्यादा मिला मोटापे का स्तर, रिसर्च में सामने आया चौंकाने वाला कनेक्शन

    रात के समय मोबाइल का अत्यधिक उपयोग महिलाओं के मोटापे के लिए खतरा बन सकता है। विशेष रूप से रात 11 बजे…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख