शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
पशुधन

सूकर पालन से यह किसान सालाना कमा रहा लाखों रुपए

· · 2 मिनट

सूकर पालन से यह किसान सालाना कमा रहा लाखों रुपए

लखनऊ। ”सूकरों को सही समय पर टीकाकरण, साफ-सफाई और उनकी उम्र के हिसाब से अगर उनको आहार दिया जाए तो इससे न तो उनको कोई बीमारी होगी और न ही उनका देर से वजन बढ़ेगा और मुनाफा भी।” ऐसा बताते हैं, जसाना गाँव के रहने वाले सूकर पालक पुष्पेंद्र सिंह।

दो वर्ष पहले पुष्पेंद्र ने सूकर पालन व्यवसाय को शुरू किया था आज इस व्यवसाय से वह लाखों कमा रहे हैं। लखनऊ जिले के मोहनलाल गंज के जसाना गाँव में एक बीघे में पुष्पेंद्र सिंह का फार्म है।

RDESController-2603
RDESController-2603


यह भी पढ़ें-आय बढ़ाने में मददगार साबित हो रहे सूकर प्रजनन केंद्र, जानें कैसे शुरू करें सूकर पालन

अगर आप सूकर पालन शुरू करने जा रहे हैं तो यह वीडियो देखें


”हमारे फार्म में अभी लार्ज व्हाइट नस्ल के 110 सूकर हैं, जिनको रखने के लिए 18 बाड़े बनाए हुए हैं। इन बाड़ों में नर, मादा और उनके बच्चों को उम्र के हिसाब से अलग-अलग रखा जाता है।” अपने फार्म के बारे में पुष्पेंद्र ने गाँव कनेक्शन को फोन पर बताया, ”अगर पशुओं से लाभ कमाना है तो साफ-सफाई, टीकाकरण, आहार प्रबंधन और बाजार व्यवस्था के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए तभी इस व्यवसाय से ज्यादा से ज्यादा से मुनाफा कमाया जा सकता है।”

सूकर पालन कम कीमत पर और कम समय में अधिक आय देने वाला व्यवसाय है। इस व्यवसाय में लोगों का रूझान तेजी से बढ़ रहा है। एक मादा सूकर एक ब्यांत में लगभग 8 से 12 बच्चों को जन्म देती है। एक सूकरी से वर्ष में दो बार बच्चे लिए जा सकते हैं। अगर इनको सही तरह से खिलाए जाए और सही तरीके से देखभाल की जाए तो इनसे काफी लाभ कमाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- लोग जिन्हें समझते हैं गंदे पशु, उन्हें पालकर ये किसान कमाता है 3 लाख रुपए महीने

RDESController-2604
RDESController-2604


सूकर पालन को बढ़ावा देने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने सात जिलों में सूकर प्रजनन केंद्र की शुरुआत की है, जिससे किसानों की आय को बढ़ाया जा सके। इन केंद्रों में पशुपालकों को अच्छी नस्ल औंर कम दामों में सूकर मिलते है। इस व्यवसाय से होने वाले मुनाफे के बारे में पुष्पेंद्र बताते हैं, ”यह अन्य जानवरों को अपेक्षा जल्दी तैयार हो जाते है। आठ महीने में इनका वजन एक कुंतल हो जाता है, जिसकी बाजार में कीमत 12 से 13 हजार रूपए है। इनको बेचने के लिए इधर-उधर भटकना भी नहीं पड़ता है।”

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    डेयरी किसानों के पास ₹5 लाख तक का पुरस्कार जीतने का मौका, 10 अगस्त से गोपाल रत्न पुरस्कार के लिए आवेदन शुरू

    राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार 2026 के लिए 10 अगस्त से ऑनलाइन नामांकन शुरू होंगे। डेयरी किसानों, डेयरी सहकारी समितियों, दूध उत्पादक कंपनियों,…

    Umang Shukla · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के सभी 75 जिलों में होगा डेयरी कॉन्क्लेव-2026, किसानों और पशुपालकों को इन योजनाओं का मिलेगा सीधा लाभ

    उत्तर प्रदेश में दुग्धशाला विकास विभाग के 50 वर्ष पूरे होने पर 6 अगस्त को सभी 75 जिलों में डेयरी कॉन्क्लेव-2026 आयोजित…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    बारिश में बढ़ा खुरपका-मुँहपका रोग का ख़तरा, बिहार में मुफ़्त टीकाकरण अभियान तेज़, 79 लाख से अधिक पशुओं को लगा टीका

    बरसात के मौसम में खुरपका-मुँहपका (एफएमडी) रोग का ख़तरा बढ़ने के बीच बिहार सरकार राज्यभर में निःशुल्क टीकाकरण अभियान चला रही है।…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख