शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
सेहत कनेक्शन

पेट और जोड़ों का दर्द हो सकता है सोमेटोफार्म डिसऑर्डर

· · 2 मिनट

पेट और जोड़ों का दर्द हो सकता है सोमेटोफार्म डिसऑर्डर

इस बीमारी में शरीर के कई हिस्सों में दिक्कत होती है। दिमाग और शरीर के बीच जो सम्बंध होता है, दिमाग शरीर को सिग्नल भेजता है और शरीर के बहुत से हिस्सों में गंभीर बीमारियां होने के संकेत भेजता है, जिससे मरीज को दिक्कत होती है।

सोलह वर्ष की पूजा के जीवन में बहुत परेशानियां थी। उसके पिताजी शराब पीते थे और उसके बाद मां को मारते थे और मां बहुत मेहनत करके घर का खर्चा पूरा करती थी। एक भाई था वो दिन में स्कूल जाता था और शाम

को ऑफिस में काम करता था। धीरे-धीरे पूजा के पेट में दर्द शुरू हुआ और दर्द इतना भयानक हुआ कि इमरजेंसी में ले जाकर दर्द का इंजेक्शन लगवाना पड़ा। कुछ समय बाद उसके हाथ, पैर और सिर में भी दर्द शुरू हो गया और वो बहुत परेशान रहने लगी। डॉक्टरों ने पूजा को मनोचिकित्सक को दिखाने की सलाह दी। लम्बे इलाज और कांउसिलिंग के बाद आज वो ठीक है और पूजा सुबह नौ बजे से लेकर शाम पांच की जॉब भी कर रही है।

लक्षण

1. यह दर्द शरीर के भिन्न हिस्सों में हो सकता है (सिर, पेट, जोड़ों में, सीना, मासिक धर्म के दौरान, पेशाब करते समय)।

2. उल्टी, चक्कर, पेट फूलना, पेट खराब रहना या खाने के प्रति बहुत चूजी होना।

3. सेक्स में रुचि न लेना, वीर्य बहाव में दिक्कत होना, मासिक धर्म समय पर न होना या बहुत ज्यादा खून का बहना, पूरे नौ महीने गर्भावस्था के दौरान उल्टी होना।

4. शरीर के किसी हिस्से में कमजोरी महसूस करना, सीधे तरीके से खड़े न हो पाना या मुंह टेढ़ा होना, खाना निगलने में दिक्कत, बोलने में दिक्कत, कुछ समय के लिए अंधापन, चक्कर आना, गिर जाना, भूल जाना आदि।

  • यह सब लक्षण किसी भी मेडिकल कारण के वजह से नहीं होते या किसी दवा का असर नहीं होता और न ही नशेे के कारण होता है। यह बीमारी महिलाओं में 5-20 फीसदी अधिक होती है और पूरे जीवनकाल में 0.1-0.2 फीसदी तक होने की संभावना होती है।
  • मानसिक कारण देखे जाए तो यह एक तरीका हो सकता है अपनी तकलीफ को दिखाने का जो कि दिमाग इस रूप में व्यक्त करता है। ऐसा नहीं है कि मरीज जानकर यह लक्षण पैदा करता है बल्कि उसको सच में तकलीफ का एहसास होता है। यह एक बहुत ही पेचीदा बीमारी है जिसमें दिमाग शरीर को सिग्नल भेजता है जो कि बहुत ही मजबूत और ताकतवर सिग्नल होता है जिसके बाद शरीर में दर्द का एहसास होता है।
  • इसके आनुवंशिक कारण भी हो सकते है और खानदानी असर भी हो सकता है। इसका भली भांति इलाज उपलब्ध है और मरीज को आराम मिल जाता है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    कैंसर के इलाज में नई खोज! कैंसर सेल में पहुँचकर एक्टिव होने के लिए डिज़ाइन की गई ‘स्मार्ट’ दवा, जानिए RK-251 कैसे करती है काम

    भारतीय वैज्ञानिकों ने आरके-251 नामक एक नई 'स्मार्ट' कैंसर दवा का अविष्कार किया है, जो कैंसर कोशिकाओं के भीतर अधिक रिएक्टिव ऑक्सीजन…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    पनीर असली है या एनालॉग? चाप में प्रोटीन है या स्टार्च? क्या खा रहे हैं आप, डॉक्टर से जानिए कितना है सेहत के लिए सही

    आपके रोजमर्रा के भोजन में पैकेज्ड फूड के लेबल का अध्ययन करना अत्यावश्यक है। प्रोसेस्ड और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य उत्पादों का उपयोग सीमित…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    रात 11 बजे के बाद मोबाइल चलाने वाली महिलाओं में 15% ज़्यादा मिला मोटापे का स्तर, रिसर्च में सामने आया चौंकाने वाला कनेक्शन

    रात के समय मोबाइल का अत्यधिक उपयोग महिलाओं के मोटापे के लिए खतरा बन सकता है। विशेष रूप से रात 11 बजे…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख