शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
रूरल टीवी

आम की फसल में कीटों से छुटकारा पाने के लिए करें ये उपाय

· · 2 मिनट

आम की फसल में कीटों से छुटकारा पाने के लिए करें ये उपाय

इस समय आम की फसल में मिलीबग कीट का प्रकोप बढ़ जाता है, अगर समय रहते इसपर ध्यान न दिया जाए तो उत्पादन पर भी असर पड़ता है।

मिलीबग के नियंत्रण के बारे में काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के कीट एवं कृषि जंतु विज्ञान विभाग के भूतपूर्व शोधार्थी रमेश सिंह यादव बताते हैं, “प्रति पौधा दो मिली. डाई मिथाइल 20 ईसी का प्रति लीटर पानी में घोल बनाकर, इसको आम की टहनियों पर, आम के बौर पर, आम के फलों पर छिड़काव करना चाहिए जिससे कि हम मिलीबग का नियंत्रण कर सकते हैं।

वो आगे कहते हैं, “लेकिन रसायनिक नियंत्रण करते समय कुछ बातों का ध्यान भी रखना चाहिए, जैसे कि इससे मित्र कीटों को भी नुकसान होता है। इसलिए ध्यान देना चाहिए की मित्र कीटों को नुकसान न होने पाए, सुबह के समय मित्र कीट ज्यादा रहते हैं, इसलिए शाम के समय रसायन का छिड़काव करना चाहिए।”

RDESController-554
RDESController-554


ये कीट आम की फसल को पचास फीसदी तक नुकसान पहुंचा सकते है, ये दिसम्बर महीने से लेकर मई महीने तक आम के फसल में देखा जाता है। इस कीट के निम्फ और वयस्क मादा दोनों ही फसलों को बहुत नुकसान पहुंचाते हैं, फल वृंतो, फूल, फल और मुलायम टहनियों के रस को चूसकर आम के फसल को ये नुकसान पहुंचाते हैं, इसका समय से प्रबंधन कर फसल को बचाया जाता है।

इसके लिए यांत्रिक, जैविक और रसायनिक प्रबंधन कर कीट से फसल को बचाया जा सकता है।

बाग में इस कीट के प्रकोप को रोकने के लिए रमेश आगे बताते हैँ, “पहले से सावधानी रखकर इससे बचाया जा सकता है। बाग-बगीचों की सफाई रखी जाए। गर्मियों में बागों की अच्छी जुताई करके छोड़ देना चाहिए ताकि इस कीट की मादा और अंडे चिड़ियों और तेज धूप से नष्ट हो जाए। दिसंबर के महीने में पेड़ के तने में जमीन से एक फ़ीट की ऊंचाई पर 30 सेमी पॉलिथीन लपेटकर उसमे ग्रीस लगा दे तो इसका निम्फ मिट्टी से पेंड पर नहीं जा पायेगा।”

कीट के रोकथाम के बारे में जानकारी देते हुए रमेश कहते हैं, “पेड़ के चारों तरफ 6 से 8 इंच ऊंचाई तक मिट्टी गोदकर पेड़ के तने पर चढ़ा दें और इसमें 250 ग्राम क्लोरपाइरीफोस धूल मिक्स कर दें। यह काम भी दिसम्बर महीने में, नही तो जनवरी में हर हालत में कर लें। अगर ऐसा भी नही कर पाए और आपको जानने समझने में देर हो गयी हो तो डाईमेथोएट 30 EC 2 मिली/लीटर पानी के हिसाब से छिड़काव कर सकते हैं।”

और पढ़िए

  1. रूरल टीवी

    AI बताएगा मिट्टी की सेहत, खड़ी फ़सल की पैदावार और लगने वाले रोग

    अब आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस बताएगा मिट्टी की सेहत, खड़ी फ़सल की पैदावार और उसमें लगने वाले रोग।

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. रूरल टीवी

    गाँव टॉप ट्रेंड्स: अखरोट की खेती, साल भर डिमांड वाली फ़सल

    गाँव टॉप ट्रेंड्स में अखरोट की खेती: वह फ़सल जिसकी बाज़ार में साल भर डिमांड बनी रहती है।

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  3. रूरल टीवी

    सब कुछ है मेले के इस पुराने फ़ोटो स्टूडियो में

    गाँव के मेले में सजा एक पुराना फ़ोटो स्टूडियो, जहाँ तस्वीर खिंचवाने का हर सामान मौजूद है।

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख