शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
बात पते की

अब पेटीएम खोलेगा 1 लाख एटीएम

· · 1 मिनट

अब पेटीएम खोलेगा 1 लाख एटीएम

लखनऊ। नया-नया खुला पेटीएम पेमेंट्स बैंक पूरे देश में एक लाख ‘पेटीएम का एटीएम’ बैंकिंग आउटलेट्स खोलने जा रहा है। इसका मकसद देशभर में बैंकिंग सर्विसेज का विस्तार करना है। कंपनी ऑफलाइन डिस्ट्रिब्यूशन नेटवर्क बढ़ाने के लिए अगले तीन सालों में 3,000 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च करेगी। इसके लिए भरोसेमंद स्थानीय साझेदारों की मदद से नगदी लेन-देन के केंद्र स्थापित किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें- पेटीएम से करें मुफ्त में पैसे ट्रांसफर और भी हैं फायदें

पहले चरण में पेटीएम दिल्ली एनसीआर, लखनऊ, कानपुर, इलाहाबाद, वाराणसी और अलीगढ़ समेत चुनिंदा शहरों में 3,000 पेटीएम का एटीएम लगा रहा है। ये एटीएम पड़ोस की दुकानों जैसे होंगे जो पेटीएम के व्यावसायिक प्रतिनिधि के रूप में काम करेंगे और बचत खाता खोलने, पैसा जमा करने या निकालने जैसी सुविधाएं देंगे।

ये भी पढ़ें- पेटीएम से खरीददारी करने के लिये आईसीआईसीआई देगा 20 हजार तक का लोन

पेटीएम पेमेंट्स बैंक की एमडी रेणू सत्ती ने कहा, “पेटीएम का एटीएम बैंकिंग आउटलेट हरेक भारतीय के लिए बैंकिंग सुविधाओं की सुलभता सुनिश्चित करने की दिशा में उठाया गया कदम है। यह हमारे ग्राहकों को सक्षम बनाएगा कि वो अपने निकटतम एवं भरोसेमंद आउटलेट्स पर जाकर अपना खाता खुलवा सकेंगे, पैसे जमा और निकाल सकेंगे। साथ ही वो यहां पर अपना आधार भी लिंक करा पाएंगे।”

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    इस तरह की खेती पर मिल सकती है ₹1 करोड़ तक की सब्सिडी, जानें कौन उठा सकता है लाभ और कैसे करें आवेदन

    खेती में बढ़ते जोखिम और लागत से बचने के लिए पॉलीहाउस एक बेहतर विकल्प है। इसमें किसान नियंत्रित वातावरण में महंगी फसलें…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    बेटी की शादी, बच्चों की पढ़ाई या बुढ़ापे की चिंता? जानिए ₹50 लाख का फंड कैसे बनाएं

    बढ़ती महंगाई के दौर में 50 लाख रुपये का फंड तैयार करना कई परिवारों का बड़ा वित्तीय लक्ष्य है। बच्चों की पढ़ाई,…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    फसल बिकते ही बेटी के नाम जमा करें पैसा, 21 साल बाद मिल सकते हैं ₹72 लाख; समझें SSY योजना का गणित

    सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के लिए केंद्र सरकार की एक विशेष बचत योजना है। इसमें माता-पिता या अभिभावक बेटी के नाम निवेश…

    Preeti Nahar · 4 मिनटलेख