शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

राजनीति में पवार का अर्धशतक पूरा होने का उत्सव मनाएगी नेशनल कांग्रेस

· · 1 मिनट

मुंबई (भाषा)। नेशनल कांग्रेस पार्टी (NCP) के सुप्रीमो शरद पवार ने राजनीति में 50 साल पूरे कर लिये हैं। इस मौके पर उनकी पार्टी ने पूरे महाराष्ट्र और देश के अन्य हिस्सों में कार्यक्रम करने की योजना बनायी है। कार्यक्रमों के जरिये देश के प्रमुख राज्य से पवार के उभरने और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने के उतार-चढ़ाव भरे राजनीतिक कैरियर का उत्सव मनाया जाएगा।

यशवंतराव चव्हाण प्रतिष्ठान वर्षगांठ के मौके पर फरवरी में पुणे और मुंबई में इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करेगा। इस प्रतिष्ठान की प्रमुख शरद पवार की पुत्री सुप्रिया सुले (47) हैं। इस अवधि के दौरान कांग्रेस में विभाजन समेत देश की राजनीति में बहुत बदलाव आये हैं और 76 वर्षीय NCP नेता शरद पवार ने खुद भी इस बदलाव की केंद्रीय भूमिका में रहे।

अपने दोस्तों और प्रतिद्वंदियों के बीच ‘मराठा स्ट्रांगमैन’ के नाम से जाने जाने वाले पवार 1960 के दशक में पश्चिमी महाराष्ट्र के बरमती से एक जमीनी कार्यकर्ता के तौर पर राजनीति से जुड़े और वाई बी चव्हाण के देखरेख में पले-बढ़े।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख