शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

लालू यादव ने भाजपा पर साधा निशाना कहा, भाजपा के रथ के सब पहिए टूट चुके हैं

· · 1 मिनट

लालू यादव ने भाजपा पर साधा निशाना कहा, भाजपा के रथ के सब पहिए टूट चुके हैं

पटना (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी के ‘रथ के सभी पहिए टूट चुके हैं।’

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने बुधवार रात एक ट्वीट कर कहा, “मैंने और नीतीश ने बिहार में भाजपा का रथ रोका। उत्तर प्रदेश में तो रथ ही नहीं है। इनके सब पहिए टूट चुके हैं। बचा-खुचा 11 मार्च को टूट जाएगा।”

एक अन्य ट्वीट में लालू ने खुद को ‘फ्रीलांसर’ बताते हुए अंग्रेजी में ट्वीट किया, “मैं तो फ्रीलांसर हूं। घृणा और विष फैलाने वाले संगठनों जैसे भाजपा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए कहीं भी जा सकता हूं।”

उल्लेखनीय है कि लालू बुधवार से उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान में कूद पड़े हैं। बुधवार को उन्होंने सिकंदराबाद क्षेत्र में समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस गठबंधन के लिए वोट मांगा। गौरतलब है कि राजद सपा-कांग्रेस गठबंधन का समर्थन कर रहा है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख