गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

‘निष्क्रियता का स्मारक’ बन गई है केंद्र सरकार : लालू

· · 1 मिनट

पटना (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद ने सोमवार को देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार को ‘निष्क्रियता का स्मारक’ बताया है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री लालू प्रसाद ने केंद्र सरकार पर महंगाई और बेरोजगारी बढ़ाने का आरोप लगाते हुए ट्वीट किया, “देश बेतहाशा महंगाई, बेरोजगारी के साथ ही कई तरह के आर्थिक एवं सामाजिक संकट से जूझ रहा है। मोदी सरकार निष्क्रियता का एक स्मारक बन गई है।”

ये भी पढ़ें : एक शहीद जवान की बीवी की फेसबुक पोस्ट – आज भी आपके कपड़ों में आपकी महक आती है…

एक अन्य ट्वीट में राजद अध्यक्ष ने सृजन घोटाले को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए लिखा, “सृजन घोटाले में जेल जाने के डर से नीतीश कुमार महागठबंधन तोड़कर भारतीय जनता पार्टी की शरण में चले गए। भाजपा भूली नहीं है कि नीतीश ने भाजपा को लात क्यों मारी थी?”

लालू ने नीतीश को सबसे बड़ा भ्रष्टाचारी बताते हुए एक अन्य ट्वीट में लिखा, “सबसे बड़ा भ्रष्टाचारी तो नीतीश है। 13 साल से सृजन घोटाला इसकी ‘नाक का बाल’ रहा और पता भी नहीं चला।” उल्लेखनीय है कि लालू इन दिनों ट्विटर के जरिए लगातार केंद्र और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साध रहे हैं।

ये भी पढ़ें : लिंग भेद मिटाने की अनोखी पहल, साइकिल से पूरी की 18 हजार किमी की यात्रा, 41 महीने से जारी है सफर

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख