शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

‘दोगली पार्टी के दोगले प्रधानमंत्री की दोगली राष्ट्रनीति, जवानों को तो बख्श दो’ लालू की मोदी पर इस अमर्यादित टिप्पणी से भड़का विपक्ष

· · 1 मिनट

पटना (आईएएनएस)| राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद द्वारा प्रधानमंत्री को लेकर किए गए अमर्यादित ट्वीट के बाद बिहार में विपक्षी दल के सदस्यों ने उन्हें जुबान संभालने की नसीहत दी है।

बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जहां लालू को जुबान संभालने की नसीहत दी है, वहीं राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल हिन्दुस्तान आवाम मोर्चा (हम) ने इस बयान के खिलाफ आंदोलन तक की धमकी दे डाली है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री लालू प्रसाद यादव ने बुधवार रात सेना के जवान द्वारा दिए जा रहे खाने को लेकर प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए ट्वीट कर कहा, “जिस जवान को राष्ट्र सम्मान देना चाहिए, उसे सजा दी जा रही है। दोगली पार्टी के दोगले प्रधानमंत्री की दोगली राष्ट्रनीति। जवानों को तो बख्श दो।”

इस ट्वीट के बाद भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय ने लालू प्रसाद को नसीहत देते हुए गुरुवार को ट्वीट कर कहा, “लालू जी, आप अपनी जुबान संभाल लीजिए। अगर बिहार की जनता बौखलाई तो इस बार राजद का नामोनिशान मिटा देगी।”

इधर, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हम के प्रवक्ता दानिश रिजवान ने लालू के इस ट्वीट पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सजायाफ्ता लालू प्रसाद को प्रधानमंत्री पद की गरिमा का ख्याल रखना चाहिए।

उन्होंने कहा, “लालू के ऐसे ट्वीट से राजनीति शर्मसार हुई है। उन्हें प्रधानमंत्री से माफी मांगनी चाहिए। अगर ऐसा नहीं होता है तो हम पार्टी इस मुद्दे को लेकर सड़क पर उतरेगी।”

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख