शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

जमीन नहीं रहती तब पानी और आसमान ही बचता है : लालू यादव

· · 1 मिनट

पटना (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात में सीप्लेन के जरिए यात्रा करने पर इशारों ही इशारों में तंज कसते हुए कहा कि मोदी को अब जमीन खोने का अहसास हो गया है। इसी क्रम में लालू ने गुजरात के मतदाताओं से सोच-समझकर मतदान करने की अपील भी की।

राजद प्रमुख लालू ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा, “जमीन नहीं रहती तो पानी और आसमान ही बचता ना!” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को गुजरात चुनाव प्रचार के आखिरी दिन गुजरात में साबरमती नदी से मेहसाणा जिले के धरोई के लिए सी प्लेन से उड़ान भरी।

लालू को भले ही कांग्रेस द्वारा गुजरात चुनाव में प्रचार के लिए नहीं बुलाया गया हो लेकिन उन्होंने ट्वीट के जरिए ही गुजरात के मतदाताओं से सोच-समझकर वोट करने की अपील की है।

लालू ने एक ट्वीट में गुजरात के मतदाताओं से अपील करते हुए कहा, “जीएसटी, नोटबंदी, कालाधन, विकास, आदर्श गांव, स्मार्ट सिटी, बुलेट ट्रेन, स्वास्थ्य, शिक्षा, किसान पर बात क्यों नहीं कर रहे? सोचिए, समझिए और फैसला करिए। धन्यवाद।”

देश से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

उल्लेखनीय है कि भ्रष्टाचार के मामले में घिरे लालू इन दिनों सोशल मीडिया के जरिए केंद्र और बिहार सरकार पर लगातार निशाना साध रहे हैं।

फेसबुक पेज को लाइक करने के लिएयहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिएयहां क्लिक करें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख