शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

मोदी ने देश को ‘फुटबॉल’ बना दिया : लालू

· · 1 मिनट

पटना (आईएएनएस)| राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री लालू प्रसाद नोटबंदी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लगातार निशाना साध रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर देश को ‘फुटबॉल’ बनाने का आरोप लगाया।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट कर जहां मोदी पर निशाना साधा, वहीं उन्हें नसीहतें भी दी। लालू ने ट्वीट कर लिखा, “मोदी ने देश को फुटबॉल बना दिया है। वह एक तरफ किक मारते हैं, मंत्री दूसरी तरफ, तीसरा मंत्री किसी और तरफ, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीअई) व वित्त विभाग की अपनी-अपनी किक।”

लालू ने प्रधानमंत्री को नसीहत देते हुए एक अन्य ट्वीट में लिखा, “धूल में लट्ठ मारना बंद करिए। आत्ममुग्धता एवं आत्मप्रसिद्घि के फ्रेम से बाहर निकलकर विवेकपूर्ण तरीके से देश को चलाएं। गरीब जनता को तबाह मत करिए।”

उल्लेखनीय है कि राज्य में सत्ताधरी महागठबंधन में शामिल राजद, जहां नोटबंदी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अैर केंद्र सरकार पर शाब्दिक हमला कर रहे हैं, वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नोटबंदी का समर्थन कर रहे हैं।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख