शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

लालू ने पूछा, मोदीजी, आखिर कौन-सा लोकतंत्र गढ़ रहे हो?

· · 1 मिनट

पटना (आईएएनएस)| राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने शुक्रवार को कई मुद्दों को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने मोदी को नसीहत देते हुए कहा कि ‘लोकलाज’ से ‘लोकराज’ चलता है, और लोकतंत्र में लोकशर्म को दरकिनार नहीं कर सकते।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री लालू प्रसाद ने ट्विटर पर मोदी को नसीहत देते हुए सवाल किया, “मोदी जी, आखिर कौन-सा लोकतंत्र गढ़ रहे हो? लोकलाज से लोकराज चलता है। लोकतंत्र में लोकशर्म को दरकिनार नहीं कर सकते। देश में इमरजेंसी (आपातकाल) जैसे हालात हैं।”

लालू ने लगातार चार ट्वीट कर पूर्व सैनिक की आत्महत्या के मामले में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हिरासत में लिए जाने पर आगे लिखा, “देश में फासीवाद दस्तक दे चुका है। संवैधानिक व लोकतांत्रिक मूल्य खतरे में हैं। सरकार के खिलाफ बोलने वालों को गिरफ्तार और प्रतिबंधित किया जा रहा है।”

लालू ने एक अन्य ट्वीट में लिखा कि यह सरकार संविधान की धज्जियां उड़ा रही है। लोकतांत्रिक रूप से चुने हुए राज्य के मुखिया को पीड़ितों से मिलने के कारण गिरफ्तार किया जा रहा है।

केन्द्र सरकार को ‘हेडलाइंस’ और ‘मार्केटिंग’ की सरकार बताते हुए लालू ने ट्वीट किया, “ढाई साल में हालत इतनी पतली होगी, इन्होंने खुद सपने में भी नहीं सोचा होगा। हेडलाइंस व मार्केटिंग की सरकार की ऐसी दुर्दशा होना लाजिमी है।”

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख