शनिवार, 28 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

समाजवादी कभी भ्रष्टाचार व परिवारवाद के साथ नहीं हो सकता : नीतीश

· · 2 मिनट

पटना (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यहां सोमवार को पार्टी के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव और उनके समर्थकों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि समाजवादी कभी भ्रष्टाचार और परिवारवाद के साथ नहीं हो सकता।

ये भी पढ़ें-बनावटी सपाइयों से रहें सतर्क : अखिलेश यादव

पटना में लोक संवाद कार्यक्रम के बाद संवाददाताओं से बातचीत करते हुए नीतीश ने बिना किसी का नाम लिए कहा, “समाजवादी कभी भी परिवारवाद और भ्रष्टाचार का साथ नहीं देता। समाजवाद ऐसा नहीं होता। अपने सिद्घांतों को भूलकर अगर कोई अलग रास्ते पर चल रहा है तो चले, लेकिन किसी पर बेवजह की छींटाकशी नहीं करनी चाहिए।” उन्होंने एक बार फिर दोहराया कि हमने सोच-समझकर बिहार की जनता के हित में महागठबंधन तोड़ने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि सर्वे करा लें कि बिहार के लोग इस फैसले से कितने खुश हैं। जद (यू) अध्यक्ष ने कहा कि यह फैसला बिहार के हित में और बिहार का विकास करने के लिए लिया गया है। इस पर छींटाकशी नहीं करनी चाहिए।

ये भी पढ़ें-न मैं मुलायम के दिल में, न सपा में : अमर सिंह

शरद यादव गुट के लोगों द्वारा अपने गुट को असली जद (यू) कहे जाने पर उन्होंने कहा कि उनके लोग इसे साबित करने के लिए दो-दो बार चुनाव आयोग गए, लेकिन हुआ क्या? हम लोगों ने चुनाव आयोग में सभी तथ्य उपलब्ध करा दिए हैं। नीतीश कुमार ने बिहार के विकास की चर्चा करते हुए कहा, “12 साल से बिहार में काम कर रहे हैं। यहां सरकारी योजनाओं में कोई भेदभाव नहीं है। सभी के लिए खासकर हाशिये पर खड़े लोगों को मुख्य धारा से जोड़ने का काम हो रहा है।”

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल जद (यू) अध्यक्ष नीतीश कुमार ने पिछले दिनों केंद्रीय मंत्री धमेंद्र प्रधान से मुलाकात और उनसे हुई बातचीत को सार्थक बताते हुए कहा कि उनसे प्रत्येक मुद्दे पर बात हुई है।

बिहार में पाइप के माध्यम से गैस का वितरण और गांवों में एलपीजी के वितरण को लेकर उनसे सार्थक चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि जल्द ही बिहार के एक जिले का चुनाव कर मॉडल के तौर पर वहां के सभी घरों में रसोई गैस उपलब्ध कराने की योजना बनाई जा रही है।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिएयहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिएयहां क्लिक करें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख