शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
सेहत कनेक्शन

फल और मिठाई लेने से पहले देख लें, कहीं आप तक तो नहीं पहुंच रहा है ये जहर

· · 2 मिनट

फल और मिठाई लेने से पहले देख लें, कहीं आप तक तो नहीं पहुंच रहा है ये जहर

लखनऊ। खरपतवारों को कीटों से नुकसान के लिए किसान कई तरह के पेस्टीसाइड का इस्तेमाल करता है जिससे फसल और फलों को कोई नुकसान न पहुंचे। इन्ही पेस्टीसाइड में एक नाम है नुवान। ये ऐसा पेस्टीसाइड है जिसके सीधे संपर्क में आने से इंसान की भी मृत्यु हो सकती है। जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के अलग-अलग शहरों से लेकर गाँव तक इस कीटनाशक पेस्टीसाइड का इस्तेमाल फल और मिठाई बेचने वाले कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- तेज हवा में कीटनाशक छिड़कना ख़तरनाक

वजह है मक्खियों और मीठे की वजह से कीड़ों का आना। दुकानदार इस दवा की कुछ बूंदों को एक कागज में डालकर फलों या मिठाई के बीच में रख देते है जिसकी वजह से मक्खियां या अन्य कीट नहीं आते है और जो आते भी हैं वो मर जाते है। इस दवा का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सिर्फ इसकी दुर्गंध से कीड़ा मर जाता है।

इस दवा के बारे में हमने कृषि वैज्ञानिक दया श्रीवास्तव से बात की तो उन्होंने बताया कि पेस्टीसाइड की चार कैटेगरी है जिसमें नुवान सबसे खतरनाक पेस्टीसाइड है। उन्होंने बताया कि इसका इस्तेमाल बागों में या खेतों में लगने वाले फलों को कीटों से बचाने के लिए किया जाता है। जब उनसे दुकानदारों की इस तरकीब के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया यह कि बहुत ही खतरनाक है और इस पर कार्रवाई होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- जैविक खेती करने वाले किसानों के लिए अच्छी खबर

इंसानों में हो सकती है ये बीमारी

नुवान के संपर्क में आने से इंसानों को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी हो सकती है। इसके अलावा लिवर में संक्रमण, किडनी भी फेल हो सकती है। इतना ही नहीं अगर इसकी कुछ मात्रा शरीर के अंदर चली जाए तो उसकी मृत्यु हो सकती है।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    कैंसर के इलाज में नई खोज! कैंसर सेल में पहुँचकर एक्टिव होने के लिए डिज़ाइन की गई ‘स्मार्ट’ दवा, जानिए RK-251 कैसे करती है काम

    भारतीय वैज्ञानिकों ने आरके-251 नामक एक नई 'स्मार्ट' कैंसर दवा का अविष्कार किया है, जो कैंसर कोशिकाओं के भीतर अधिक रिएक्टिव ऑक्सीजन…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    पनीर असली है या एनालॉग? चाप में प्रोटीन है या स्टार्च? क्या खा रहे हैं आप, डॉक्टर से जानिए कितना है सेहत के लिए सही

    आपके रोजमर्रा के भोजन में पैकेज्ड फूड के लेबल का अध्ययन करना अत्यावश्यक है। प्रोसेस्ड और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य उत्पादों का उपयोग सीमित…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    रात 11 बजे के बाद मोबाइल चलाने वाली महिलाओं में 15% ज़्यादा मिला मोटापे का स्तर, रिसर्च में सामने आया चौंकाने वाला कनेक्शन

    रात के समय मोबाइल का अत्यधिक उपयोग महिलाओं के मोटापे के लिए खतरा बन सकता है। विशेष रूप से रात 11 बजे…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख