रविवार, 29 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
किसान कनेक्शन

Passion Fruit: उत्तर प्रदेश में पैशन फ्रूट की खेती, किसानों के लिए नई कमाई का जरिया

उत्तर प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में अब पैशन फ्रूट की खेती का नया चलन शुरू हुआ है। इटोंजा के किसान अनिल कुमार ने इस अलग और स्वादिष्ट फल को अपने खेतों में उगाने का निर्णय लिया है। जानिए आप भी कैसे कर सकते हैं पैशन फ्रूट की खेती। साथ ही जानिए किन खाने की चीजों में पैशन फ्रूट का इस्तेमाल कर बिजनेस किया जा सकता है।

· · 3 मिनट

Passion Fruit: उत्तर प्रदेश में पैशन फ्रूट की खेती, किसानों के लिए नई कमाई का जरिया

Passion Fruit: उत्तर प्रदेश के खेतों में पैशन फ्रूट की खेती ने किसानों के लिए एक नया रास्ता खोला है। अमेरिका और ब्राजील में उगने वाला यह अनोखा फल अब उत्तर प्रदेश की धरती पर भी लहलहा रहा है। इटोंजा के किसान अनिल कुमार ने इंटरनेट पर रिसर्च के बाद इस फल की खेती शुरू की है। उन्होंने पिछले साल जुलाई में पैशन फ्रूट के 100 पौधे लगाए थे और अब फरवरी तक उनकी पहली फसल तैयार हो जाएगी। यह फल न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट है, बल्कि इसका जूस और जेली भी बनाई जा सकती है, जिससे किसानों को अच्छी कमाई की उम्मीद है।

पैशन फ्रूट की खेती का अनोखा विचार

पैशन फ्रूट की खेती का आइडिया
पैशन फ्रूट की खेती का आइडिया Photo: Gaon Connection Network

अनिल कुमार बताते हैं कि उन्हें हमेशा कुछ अलग करने की प्रेरणा मिलती रहती है। पहले वे कीवी की खेती के बारे में सोच रहे थे, लेकिन अपने यहां के तापमान के हिसाब से कीवी उपयुक्त नहीं था। इसके बाद उन्होंने पैशन फ्रूट के बारे में इंटरनेट पर पढ़ा और इसके तापमान की अनुकूलता देखकर इसे मंगवाया। उन्होंने पिछले साल 24 जुलाई को पैशन फ्रूट के पौधे लगाए थे और अब फल पकने की कगार पर हैं।

मल्टीलेयर फार्मिंग का महत्व

अनिल कुमार पारंपरिक खेती में हो रहे नुकसान से बचने के लिए मल्टीलेयर फार्मिंग (बहुस्तरीय खेती) का सुझाव देते हैं। उनका मानना है कि किसान अपने खेतों में कई तरह की सब्जियां उगाकर अपनी आय बढ़ा सकते हैं। वे कहते हैं, “किसी को भी समझाने के लिए जब तक कि जिज्ञासा अगले के अंदर नहीं होगी तो कोई कुछ नहीं कर सकता है। हर चीज होती है अपनी जिज्ञासा। मेरी अपनी सोच यही है कि अलग हट के कुछ किया जाए हमेशा।”

बाजार में पैशन फ्रूट की मांग

बाजार में पैशन फ्रूट की खेती की माँग
बाजार में पैशन फ्रूट की खेती की माँग Photo: Gaon Connection Network

फिलहाल लखनऊ और आसपास के छोटे शहरों में पैशन फ्रूट लोगों ने देखा भी नहीं है। लेकिन दिल्ली जैसे बड़े शहरों में यह फल ₹170 से ₹220 प्रति किलो तक बिक रहा है। अनिल कुमार को उम्मीद है कि आने वाले समय में उत्तर प्रदेश के बाजारों में भी इसकी अच्छी मांग होगी। उन्होंने अभी 100 पेड़ लगाए हैं, लेकिन इस बार की फसल को देखकर वे इसे एक एकड़ तक बढ़ाने की योजना बना रहे हैं।

पैशन फ्रूट की देखभाल और लागत

पैशन फ्रूट की खेती में बहुत ज्यादा खास देखभाल की जरूरत नहीं होती है। अनिल कुमार के अनुसार, “कोई बहुत स्पेशल देखभाल इसमें नहीं है। फिलहाल अब ये हो जाएगा यहां पे। उसके बाद में इसके कीड़े और ये आते हैं वो तो अलग की बात हुई। लेकिन अभी तलक ऐसा कोई इसमें वो नहीं आया है जो हमको प्रॉब्लम पैदा करे।” इस फल की बेल को चढ़ाने के लिए एक मजबूत ढांचा (स्ट्रक्चर) बनाना पड़ता है, जिसमें लोहे के पाइप और तार का इस्तेमाल होता है। 100 पौधों के लिए लगभग सात क्विंटल एंगल और दो क्विंटल तार की जरूरत पड़ती है।

फसल का समय और इंटरक्रॉपिंग

पैशन फ्रूट का फूल
पैशन फ्रूट का फूल Photo: Gaon Connection Network

पैशन फ्रूट की फ्लावरिंग (फूल आना) सितंबर के अंत से शुरू होकर नवंबर-दिसंबर तक चलती है। फल फरवरी से पकना शुरू हो जाता है और जून तक फसल चलती रहती है। हालांकि, साल में एक ही बार मुख्य फसल आती है, लेकिन यह लगभग तीन महीने तक खेत में रहती है। फसल कटाई के बाद, बीच की खाली जगह में शिमला मिर्च, मक्का या पत्तागोभी जैसी फसलें उगाई जा सकती हैं।

पैशन फ्रूट के फायदे और उपयोग

पैशन फ्रूट को सीधे फल के रूप में खाया जा सकता है। इसका पल्प निकालकर जूस बनाकर पीना बहुत फायदेमंद होता है। इसके अलावा, इसे सुखाकर या प्रोसेस करके जेली बनाने के बिजनेस में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। अनिल कुमार का जुनून और नई खेती की ओर उनका झुकाव दूसरे किसानों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। वे कहते हैं, “खेती पाती चाकरी और घोड़े की तंग अपने आप संभारिए। चाहे लाख लोग हो संग।”

और पढ़िए

  1. किसान कनेक्शन

    नई कपास की आवक शुरू, मंडियों में 9,200-9,500 रुपये क्विंटल भाव; नवंबर में क्या होगा?

    देश के कई राज्यों में नई कपास की शुरुआती आवक शुरू हो गई है, लेकिन कच्चे कपास के भाव मज़बूत हैं। प्रमुख…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  2. किसान कनेक्शन

    खेती में AI का बढ़ता इस्तेमाल, लेकिन किसान की कमाई कितनी बढ़ेगी? जानिए क्यों ज़रूरी है किसान-केंद्रित तकनीक

    कृषि में एआई तकनीक ने किसानों को सही फैसले लेने में सहारा दिया है। यह तकनीक मौसम, भूमि और कीटों की जानकारी…

    Mansi Tripathi · 6 मिनटलेख
  3. किसान कनेक्शन

    FAO Report: जिस मिट्टी से उगता है हमारा खाना, उसकी सेहत बिगड़ रही! खेती पर क्यों बढ़ा ख़तरा, जानिए पूरी वजह

    दुनिया भर में मिट्टी का क्षरण जारी है और इसे बचाने के तरीके धीमी गति से अपनाए जा रहे हैं। एफएओ की…

    Mansi Tripathi · 5 मिनटलेख