शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

पन्नीरसेल्वम ने फैसले का स्वागत किया, विधायकों से एकजुटता की अपील

· · 1 मिनट

पन्नीरसेल्वम ने फैसले का स्वागत किया, विधायकों से एकजुटता की अपील

चेन्नई (आईएएनएस)। तमिलनाडु में मुख्यमंत्री पद की सियासी लड़ाई लड़ रहे कार्यवाहक मुख्यमंत्री ओ.पन्नीरसेल्वम ने ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) की महासचिव के खिलाफ सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत किया है और पार्टी के विधायकों को एकजुट रहने को कहा है।

दिवंगत मुख्यमंत्री जे. जयललिता की ओर इशारा करते हुए पन्नीरसेल्वम ने अपने समर्थकों के एक बड़े समूह के समक्ष कहा, ”अम्मा की ‘आत्मा’ जीवित है। वह हमें दिशा-निर्देशित कर रही हैं।” जयललिता का बीते साल पांच दिसंबर को निधन हो गया था।

सर्वोच्च न्यायालय द्वारा आय से अधिक संपत्ति मामले में शशिकला को दोषी ठहराने के निचली अदालत के फैसले को बरकरार रखने के तुरंत बाद उन्होंने कहा, ”हमें जो खबर मिली है, उससे यह स्पष्ट होता है।”

शशिकला का समर्थन करने वाले विधायकों के बारे में उन्होंने कहा, ”यह उन विधायकों पर निर्भर करता है कि वे संकट सुलझाएं। मैं सभी से मतभेद भुलाकर एकजुट होने की अपील करता हूं।” उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से शांति बनाए रखने की भी अपील की और कहा कि जयललिता की कल्याणकारी नीतियां जारी रहेंगी।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख