शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

गोवा में त्रिशंकु विधानसभा के आसार

· · 1 मिनट

गोवा में त्रिशंकु विधानसभा के आसार

पणजी (आईएएनएस)। गोवा विधानसभा चुनाव के लिए जारी मतगणना के रुझान के अनुसार राज्य में त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति बन सकती है। राज्य में कांग्रेस ने दो सीटें जीती हैं और वह छह पर आगे चल रही है। भाजपा तीन सीटें हासिल कर चुकी है और तीन अन्य पर बढ़त बनाए हुए है।

चुनाव से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर मंद्रेम सीट से कांग्रेस के दयानंद सोप्टे से करीब 5,000 मतों के अंतर से चुनाव हार गए हैं। इस हार से सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को करारा झटका लगा है।

पोरियम सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस उम्मीदवार प्रताप सिंह राणे ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के विश्वजीत के. राणे को शिकस्त दे दी है।

कांग्रेस छह अन्य सीटों पर आगे चल रही है।

गोवा की 40 सीटों में से करीब 20 सीटों पर मिले नतीजों और रुझानों के अनुसार भाजपा उम्मीदवारों ने मापुसा, बिचोलिम और माईम सीटें जीत ली हैं और चार अन्य सीटों पर भाजपा उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।

उप मुख्यमंत्री फ्रांसिस डिसूजा ने महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) के अपने प्रतिद्वंदी विनोद फड़के को 6,828 वोटों के अंतर से हराकर मापुसा सीट जीत ली है।

वहीं, बेनॉलिम सीट से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के चर्चिल अलेमाओ ने जीत हासिल की है। गोवा फॉरवार्ड और एमजीपी दोनों को एक-एक सीट मिली है।

तटीय राज्य में सत्ता हासिल करने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी (आप) को एक भी सीट हासिल नहीं हुई है।

आरएसएस के पूर्व नेता सुभाष वेलिंकर की पार्टी गोवा सुरक्षा मंच को भी हार का सामना करना पड़ा है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख