शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

गोवा विधानसभा चुनाव 2017: आप की तीसरी सूची घोषित

· · 1 मिनट

पणजी (भाषा)। गोवा में आप ने आज आगामी गोवा विधानसभा चुनावों के लिए चार उम्मीदवारों की अपनी तीसरी सूची जारी की। राज्य में कुल 40 विधानसभा सीटें हैं।

पार्टी ने पूर्व महानिरीक्षक (कारागार) एल्विस गोमेस को चुनावी मैदान में उतारा है जिन्होंने हाल ही में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली थी। तीसरी सूची के बाद आप ने गोवा चुनावों के लिए अब तक 15 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। सूची यहां स्थानीय आप नेताओं ने जारी की। गोमेस को कुनकोलिम सीट से उतारा गया है जिसका फिलहाल भाजपा के राजन नाइक प्रतिनिधित्व करते हैं। यह सीट 2012 गोवा चुनावों तक कांग्रेस का गढ़ रही है।

पार्टी ने घोषणा की कि तालेइगाओ सीट से सेसिले रोड्रिग्स को मैदान में उतारा गया है जो एक राष्ट्रीय टीवी चैनल के ‘डांस इंडिया डांस सुपर मोम्स’ प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रही थीं और नृत्य शिक्षिका हैं। इस सीट का फिलहाल कांग्रेस के जेनिफर मोनसेराटे प्रतिनिधित्व करते हैं। खनन रोधी आंदोलन के बाद चर्चा में आए आदिवासी कार्यकर्ता रवींद्र वेलिप आप की टिकट पर सानगुइम सीट से लड़ेंगे। राजेश वोल्वोइकर को पूरवोरिम सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। आप के अलावा किसी अन्य दल ने अपने उम्मीदवार घोषित नहीं किए हैं।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख