शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

गोवा विधानसभा चुनाव में मनोहर पर्रिकर ने किया मतदान, गोवा वापसी के प्रश्न को टाला

· · 2 मिनट

पणजी (भाषा)। गोवा की राजनीति में वापस लौट आने की अटकलों को कायम रखते हुए रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने आज खुद को ‘पार्टी का आदमी’ बताया, जो पार्टी नेताओं के निर्देश के अनुरुप काम करता है।

वह पार्टी के आदमी हैं: मनोहर पर्रिकर

मतदान के बाद उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि वह पार्टी के आदमी हैं और पार्टी नेताओं के निर्णय के अनुसार ही काम करेंगे। हालांकि इसके साथ ही उन्होंने जोड़ा कि उन्हें दिल्ली में गोवा के व्यंजनों की कमी महसूस होती है। पार्टी के जीतने पर उन्हें मुख्यमंत्री बनाए जाने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा,‘‘ इसके बारे में अमित जी ने जो कहा है, उतना ही मैं दोहराउंगा, मैं पार्टी का आदमी हूं, पार्टी को ही निर्यण लेने दीजिए।”

मनोहर को पंसद है गोवा का भोजन

गोवा का भोजन पसंद होने संबंधी उनके बयान के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा,‘‘मेरा दिल्ली में चार किलो वजन कम हुआ है और इसका मुख्य कारण है भोजन।” उन्होंने कहा,‘‘ मैंने सिर्फ यह कहा है कि मुझे गोवा का खाना पसंद है और इसके अलावा कुछ नहीं कहा, आप इसका कुछ भी मतलब निकाल सकते हैं।”

मतदान का प्रतिशत अच्छा रहेगा। भाजपा को दो तिहाई बहुमत मिलने की उम्मीद है, मतदान सर्वेक्षण भी यहीं कह रहे हैं कि भाजपा को बहुमत मिलेगा। हर कोई 22-25 सीटें मिलने की घोषणा कर रहा है मुझे इससे भी बेहतर परिणाम मिलेंगे।

मनोहर पर्रिकर रक्षा मंत्री

रिश्वत पर उनके एक बयान के लिए उन्हें चुनाव आयोग की ओर से नोटिस मिलने के बारे में पूछे जाने पर पर्रिकर ने कहा कि उन्होंने मतदाताओं से रिश्वत नहीं लेने के लिए कहा था। उन्होंने कहा,‘‘ आपने मेरा बयान सुना है? मैंने मतदाओं से प्रश्नात्मक लहजे में पूछा था कि क्या आप पैसे के लिए मतदान करेेंगे, लेकिन मेरे बयान को गलत समझा गया।”

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख