शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
बात पते की

पैडी ट्रांसप्लांटर: धान लगाने की मशीन देखने उमड़े किसान

चार हॉर्स पावर के इंजन वाली ये मशीन एक घंटे में ६०० ग्राम डीजल खपत करती है, जबकि एक घंटे में करीब एक बीघे की रोपाई करती है।

· · 3 मिनट

पैडी ट्रांसप्लांटर: धान लगाने की मशीन देखने उमड़े किसान

बाराबंकी (उत्तर प्रदेश)। धान की खेती करने वालों किसानों को अक्सर धान की रोपाई के लिए मजदूरों की समस्या होती है। एक तो मजदूर मुश्किल से मिलते हैं, दूसरे मजदूरी में किसान का खर्च बढ़ जाता है। ऐसे में किसान मशीनी खेती की तरफ बढ़ रहे हैं। हाईटेक पैडी ट्रांसप्लांटर किसानों की कई समस्याओं का समाधान कर सकती है।

भारत में धान की रोपाई की कई तरह की मशीनें भारत में उपलब्ध हैं। पंजाब और हरियाणा समेत कई राज्यों में इन मशीनों का चलन तेजी से बढ़ा है। पिछले दिनों उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के पिपरौली गांव में ऐसी ही एक मशीन का खेत में परीक्षण किया गया। मशीन की कार्यक्षमता देखने के लिए स्पाइसेस बोर्ड के उपनिदेशक डॉक्टर जान जो वर्गीज व कृषि विभाग के आशीष अग्निहोत्री, आशीष सिंह समेत कई कर्मचारी मौजूद रहे।

कृषि अधिकारी आशीष सिंह बताते हैं,”मशीन की कीमत ढाई लाख के करीब है, इसमें 4 हॉर्स पावर का इंजन है, एक घंटे में 600 ग्राम डीजल की खपत होती है। एक एकड़ की रोपाई में करीब 3 लीटर डीजल खर्च होता है। मशीन को चलाने के लिए एक ड्राइवर और 2 सहायकों की जरुरत होती है।”

ये भी पढ़ें- खेती में नए-नए प्रयोग करने वाले पांच किसानों को मिला सम्मान

पैडी ट्रांसप्लांटर मशीन में तीन पहिए होते हैं सड़क पर चलने के लिए रबर का टायर, खेत में चलने के लिए लोहे की पहिया होती है। धान लगाने के लिए खेत तैयार करते समय ध्यान रखें कि खेत में पानी एक दिन पहले भरे पानी में जुताई करें और सारा पानी निकाल दें। मशीन कीचड़ में चलाएं। मशीन चलाने से पहले आगे लोहे का पहिया लगाएं और पीछे के दोनों पहिया निकाल देना चाहिए। मशीन एक बार में 8 लाइन लगाई गईं।

RDESController-106
RDESController-106


ऐसे तैयार करें मशीन के लिए बैरन

ट्रांसप्लांटर मशीन के गणित को समझाते हुए स्पाइसेस बोर्ड के उप निदेशक डॉक्टर जान जो वर्गीज बताते है, “मशीन धान लगाने में सबसे महत्वपूर्ण काम बैरन तैयार करना होता है।” किसानों की मांग पर उन्होंने विस्तार से इसकी जानकारी दी। सबसे पहले खेत को समतल करके पानी भर दें। सवा मीटर चौड़ी और 3 मीटर लंबी पॉलीथिन पर एक बीघे का बैरन उगाया जा सकता है इसी हिसाब से जितना ध्यान लगाना हो उस हिसाब से पॉलीथिन बिछाएं। पॉलीथिन से पॉलीथिन की दूरी 2 फीट रखेंगे फिर 1 इंच चौड़े पटरी ले सवा मीटर पॉलिथीन पर दोनों किनारों पर रखकर गीली मिट्टी भर दें।

ये भी पढ़ें: Worker Charged With Sexually Molesting Eight Children at Immigrant Shelter

धान से धान की दूरी लगभग आधा अंगुल रखें, जिससे बैरन मोटा हो जाए इस तरह जब बैरन हो जाए तो दूसरे दिन स्प्रेयर से पानी का छिड़काव करें। छिड़काव के बाद उसे दूसरी पॉलीथिन से ढक दें चार दिन बाद ऊपर की पॉलीथिन हटा दें, पानी का छिड़काव छठे दिन करें फिर पानी लगा दें। इस तरह तीसरी बार पानी लगाएं। 18 से 20 दिन बाद बैरन पैडी ट्रांसप्लांटर में लगाने के लिए तैयार हो जाएगी। याद रखें, जब बैरन लगानी हो, उसमें पानी देना बंद कर दें, ताकि पौधे के साथ मिट्टी की परत न टूटे।

ये भी पढ़ें- स्वामीनाथन आयोग: अगर लागू हो जाएं ये सिफारिशें तो हर किसान होगा पैसे वाला

अब पढ़िए गांव कनेक्शन की खबरें अंग्रेज़ी में भी

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    इस तरह की खेती पर मिल सकती है ₹1 करोड़ तक की सब्सिडी, जानें कौन उठा सकता है लाभ और कैसे करें आवेदन

    खेती में बढ़ते जोखिम और लागत से बचने के लिए पॉलीहाउस एक बेहतर विकल्प है। इसमें किसान नियंत्रित वातावरण में महंगी फसलें…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    बेटी की शादी, बच्चों की पढ़ाई या बुढ़ापे की चिंता? जानिए ₹50 लाख का फंड कैसे बनाएं

    बढ़ती महंगाई के दौर में 50 लाख रुपये का फंड तैयार करना कई परिवारों का बड़ा वित्तीय लक्ष्य है। बच्चों की पढ़ाई,…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    फसल बिकते ही बेटी के नाम जमा करें पैसा, 21 साल बाद मिल सकते हैं ₹72 लाख; समझें SSY योजना का गणित

    सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के लिए केंद्र सरकार की एक विशेष बचत योजना है। इसमें माता-पिता या अभिभावक बेटी के नाम निवेश…

    Preeti Nahar · 4 मिनटलेख