शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
किसान कनेक्शन

अब तक करीब 350 लाख टन धान की खरीद, ये राज्य हैं लक्ष्य से आगे

· · 2 मिनट

अब तक करीब 350 लाख टन धान की खरीद, ये राज्य हैं लक्ष्य से आगे

नई दिल्ली (भाषा)। सरकार ने अभी तक करीब 350 लाख टन धान की खरीद की है। सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

चालू सत्र (अक्टूबर से सितंबर) के लिए धान खरीद का लक्ष्य 375 लाख टन निर्धारित किया गया है। पिछले वर्ष कुल धान खरीद 381.06 लाख टन के लक्ष्य को पार कर गया था। सरकारी उपक्रम भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) और सरकारी एजेंसियों द्वारा खाद्य सुरक्षा कानून की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए केंद्रीय पूल के लिए यह खरीद की जाती है। धान की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जाती है।

  • एफसीआई के ताजा आंकड़ों के अनुसार, चालू सत्र के अक्टूबर से दिसंबर के महीने में पंजाब में धान की खरीद 176.61 लाख टन हो गई है। यहां प्रदेश ने 115 लाख टन के लक्ष्य को पहले ही पार कर लिया है।
  • हरियाणा में धान की खरीद 59.20 लाख टन हो गई है और पूरे सत्र के लिए दिये गये 30 लाख टन के लक्ष्य को पार कर लिया है।
  • छत्तीसगढ़ में धान खरीद अभी तक 33.32 लाख टन का हुआ है, जबकि पूरे सत्र के लिए लक्ष्य 48 लाख टन का है।
  • उत्तर प्रदेश में चालू सत्र की अक्टूबर से दिसंबर की अवधि में 25.96 लाख टन धान की खरीद की गई है, जहां कुल खरीद का लक्ष्य 37 लाख टन का है।
  • आंध्र प्रदेश में चालू सत्र की अक्टूबर से दिसंबर की अवधि में 13.92 लाख टन धान की खरीद की गई है। पश्चिम बंगाल और अन्य धान उत्पादक राज्यों में धान की खरीद अभी भी जारी है।

अगले में 944.8 लाख टन चावल उत्पादन होने का अनुमान

वर्ष 2017-18 सत्र के लिए सरकार कॉमन ग्रेडधान के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 1,550 रुपये प्रति क्विन्टल निर्धारित किया है, जबकि धान के ए ग्रेड किस्म की कीमत 1,590 रुपये प्रति क्विन्टल तय की गई है। फसल वर्ष 2017-18 (जुलाई से जून) के खरीफ सत्र में 944.8 लाख टन चावल उत्पादन होने का अनुमान है, जो पिछले वर्ष में 963.9 लाख टन था।

यह भी पढ़ें: मृदा स्वास्थ्य कार्ड के महत्व को समझे किसान: कृषि मंत्री

जानें बोरान की कमी से किन-किन फसलों पर पड़ता है असर, कृषि वैज्ञानिक बता रहे उपाय

अब बांग्लादेश के जरिए भारत नहीं आ पाएगा गेहूं का रोग

और पढ़िए

  1. किसान कनेक्शन

    नई कपास की आवक शुरू, मंडियों में 9,200-9,500 रुपये क्विंटल भाव; नवंबर में क्या होगा?

    देश के कई राज्यों में नई कपास की शुरुआती आवक शुरू हो गई है, लेकिन कच्चे कपास के भाव मज़बूत हैं। प्रमुख…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  2. किसान कनेक्शन

    खेती में AI का बढ़ता इस्तेमाल, लेकिन किसान की कमाई कितनी बढ़ेगी? जानिए क्यों ज़रूरी है किसान-केंद्रित तकनीक

    कृषि में एआई तकनीक ने किसानों को सही फैसले लेने में सहारा दिया है। यह तकनीक मौसम, भूमि और कीटों की जानकारी…

    Mansi Tripathi · 6 मिनटलेख
  3. किसान कनेक्शन

    FAO Report: जिस मिट्टी से उगता है हमारा खाना, उसकी सेहत बिगड़ रही! खेती पर क्यों बढ़ा ख़तरा, जानिए पूरी वजह

    दुनिया भर में मिट्टी का क्षरण जारी है और इसे बचाने के तरीके धीमी गति से अपनाए जा रहे हैं। एफएओ की…

    Mansi Tripathi · 5 मिनटलेख