शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
मंडी भाव

धान खरीद अपडेट: 64 लाख से ज्यादा किसानों से हो चुकी है धान की खरीद, ये हैं टॉप 5 राज्य

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक धान खरीद के मामले में पहले पायदान पर पंजाब, दूसरे पर छत्तीसगढ़, तीसरे पर तेलंगाना और चौथे पर उत्तर प्रदेश है।

· · 2 मिनट

धान खरीद अपडेट: 64 लाख से ज्यादा किसानों से हो चुकी है धान की खरीद, ये हैं टॉप 5 राज्य

नई दिल्ली। धान उगाने वाले राज्यों में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अब तक 64.07 लाख किसानों से 532.86 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है, जिसके बदले किसानों को 1,04,441.45 करोड़ रुपए मिले हैं। सरकारी आंकड़ो के मुताबिक धान खरीद के मामले में पहले पायदान पर पंजाब, दूसरे पर छत्तीसगढ़, तीसरे पर तेलंगाना और चौथे पर उत्तर प्रदेश है।

उपभोक्‍ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के आंकड़ों के अऩुसार खरीफ विपणन सीजन 2021-22 में धान की खरीद सुचारू रुप से जारी है। 10 जनवरी को आई रिपोर्ट के मुताबिक 9 जनवरी तक तक 532.86 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा की खरीद हो चुकी है।

देश में सबसे ज्यादा धान की खरीद पंजाब से हुई है। पंजाब में 924299 किसानों से 36623.64 करोड़ रुपए की एमएसपी का 18685532 मीट्रिक टन धान खरीदा गया है। दूसरे नंबर पर छत्तीसगढ़ है जहां, 1690459 किसानों से 13261.33 करोड़ रुपए का 6765986 धान खरीदा गया है। तीसरे नंबर पर तेलंगाना है, जहां, 967134 किसानों से 12847.29 करोड़ रुपए के 6554739 मीट्रिक टन धान की सरकारी खरीद हुई है। चौथे नंबर पर देश की सबसे बड़ी आबादी वाला राज्य हैं जहां के 656162 किसानों से 9114.57 करोड़ रुपए के 4650290 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है। पांचवें नंबर पर मध्य प्रदेश हैं जहां, 467771किसानों से 6242.26 करोड़ रुपए के 3184827 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है।

धान खरीद में टॉप 5 राज्य

राज्य किसान एमएसपी करोड़ रुपए खरीद मीट्रिक टन
पंजाब 924299

36623.64

18685532

छत्तीसगढ़

1690459

13261.33

6765986

तेलंगाना

967134

12847.29

6554739

उत्तर प्रदेश 656162

9114.57

4650290

मध्य प्रदेश

467771

6242.26

3184827

इन राज्यों में हुई और हो रही है धान खरीद

खरीफ विपणन सत्र 2021-22 में पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, गुजरात, असम, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, झारखंड, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, तेलंगाना, राजस्थान, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, एनईएफ (त्रिपुरा), बिहार, ओडिशा, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों में धान की खरीद जारी है।

एमएसपी पर धान खरीद में यूपी का हाल

उत्तर प्रदेश के चुनावों में इस बार किसानों का मुद्दा चर्चा में है। धान खरीद की बात करें तो प्रदेश में 1390894 किसानों ने धान बेचने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था, जिसमें से 13 फरवरी तक पौने आठ लाख (774118) किसानों से 49.66 मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है। यूपी में धान की खरीद 28 फरवरी तक जारी रहेगी। प्रदेश में धान खरीद को लेकर कई जगह किसानों की नाराजगी भी सामने आई है। पिछले दिनों ही प्रदेश के मिर्जापुर में किसानों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया था।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    Mandi Update May 8: मंडियों में बदले फल-सब्जियों के दाम, अनाज और दालों में राहत, जानें नई कीमतें

    बिहार की मंडियों में अनाज और दालों के दाम स्थिर बने हुए हैं। फलों की कीमतों में थोड़ा बदलाव देखा गया है।…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. मंडी भाव

    आज क्या होगा चेरी का भाव? रियल-टाइम AI सिस्टम से मिलेगा सटीक अनुमान

    भारत में चेरी जैसे ज़ल्दी खराब होने वाले और महंगे फलों की कीमतें अब अंदाज़ों पर नहीं, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर तय…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. मंडी भाव

    चिंता मत कीजिये मसूर दाल पर ज़ीरो इंपोर्ट ड्यूटी 31 मार्च 2025 तक बढ़ा दी गई है

    देश में दाल की किल्लत कम करने और दाम को काबू में रखने के लिए केंद्र सरकार ने मसूर दाल पर फ्री…

    गाँव कनेक्शन · 3 मिनटलेख