शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
मंडी भाव

धान खरीद अपडेट: किस राज्य में कितनी हुई खरीद और कहां के किसानों को मिला ज्यादा फायदा?

यूपी समेत कई राज्यों में एमएसपी पर धान की सरकारी खरीद जारी है। केंद्र सरकार के आंकड़ों के मुताबिक अब तक पूरे देश में 695.67 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है।

· · 2 मिनट

धान खरीद अपडेट: किस राज्य में कितनी हुई खरीद और कहां के किसानों को मिला ज्यादा फायदा?

लखनऊ। केंद्र सरकार के मुताबिक देश में 94.14 लाख किसानों से 695.67 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है, जिसके बदले किसानों के खातों में 1,36,350.74 करोड़ रुपए भेजे गए हैं।

उपभोक्‍ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने खरीफ विपणन सीजन (KMS 2021-22) के बारे में कहा कि 20 फरवरी तक पूरे देश में 1,36,350.74 करोड़ रुपए (एमएसपी मूल्य) की धान खरीद हुई है। ये खरीद पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश चंडीगढ़, गुजरात, असम, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, झारखंड, उत्तराखंड, तेलंगाना, राजस्थान, केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, एनईएफ (त्रिपुरा), बिहार, ओडिशा, महाराष्ट्र, पुद्दुचेरी छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और मध्य प्रदेश में हुई है।

सबसे ज्यादा खरीद पंजाब में

देश में सबसे ज्यादा खरीद करने वाले राज्यों में पंजाब (18685532 LMT) पहले पायदान पर है। दूसरे नंबर पर छत्तीसगढ़ (9201000 LMT), तीसरे पर तेलंगाना (7022000 LMT), चौथे पर उत्तर प्रदेश (6404874 LMT), पांचवें पर हरियाणा (5530596 LMT) है।

एमएसपी से सबसे ज्यादा लाभार्थी किसान छत्तीसगढ़ में

वहीं एमएसपी पर खरीद से सबसे ज्यादा लाभान्वित किसानों की बात करें तो सबसे ऊपर छत्तीसगढ (2105972) है, दूसरे नंबर पर ओडिशा (1070693) तीसरे नंबर पर तेलंगाना (1062428) चौथे पर पंजाब (924299) पांचवें नंबर पर उत्तर प्रदेश (920577) है।

उत्तर प्रदेश की स्थिति क्या है?

सबसे ज्यादा आबादी और किसानों की संख्या वाले उत्तर प्रदेश में 70 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य रखा गया है। प्रदेश में धान की खरीद 28 फरवरी तक चलेगी। खाद्य एवं रसद विभाग उत्तर प्रदेश के ताजा आंकड़ों (22 फरवरी) के अनुसार प्रदेश में 22 फरवरी दोपहर तक 64.22 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी थी, जिसके बदले 10 लाख 63 हजार से ज्यादा किसानों को एमएसपी को 12553.55 करोड़ रुपए से ज्यादा का लाभ हुआ है। यूपी में धान खरीद के लिए 14 लाख से ज्यादा किसानों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें से 10 लाख 63 हजार से ज्यादा किसानों से ये खरीद हुई है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    Mandi Update May 8: मंडियों में बदले फल-सब्जियों के दाम, अनाज और दालों में राहत, जानें नई कीमतें

    बिहार की मंडियों में अनाज और दालों के दाम स्थिर बने हुए हैं। फलों की कीमतों में थोड़ा बदलाव देखा गया है।…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. मंडी भाव

    आज क्या होगा चेरी का भाव? रियल-टाइम AI सिस्टम से मिलेगा सटीक अनुमान

    भारत में चेरी जैसे ज़ल्दी खराब होने वाले और महंगे फलों की कीमतें अब अंदाज़ों पर नहीं, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर तय…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. मंडी भाव

    चिंता मत कीजिये मसूर दाल पर ज़ीरो इंपोर्ट ड्यूटी 31 मार्च 2025 तक बढ़ा दी गई है

    देश में दाल की किल्लत कम करने और दाम को काबू में रखने के लिए केंद्र सरकार ने मसूर दाल पर फ्री…

    गाँव कनेक्शन · 3 मिनटलेख