शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
बात पते की

बिना किसी खर्च के पत्ती लपेटक कीट से धान की फसल बचाने का तरीका

धान की फसल को कीटों से बचाने के लिए किसान हजारों रुपए खर्च करते हैं, जबकि शुरू में ही ध्यान देकर कुछ आसान विधियों को अपनाकर किसान कीटों से अपनी फसल बचा सकते हैं।

· · 2 मिनट

बिना किसी खर्च के पत्ती लपेटक कीट से धान की फसल बचाने का तरीका

ज्यादातर किसानों ने धान की रोपाई कर दी है, जैसे-जैसे फसलों में वृद्धि होती है वैसे ही फसल में कई तरह के कीट भी लगने लगते हैं। कीटों से बचने के लिए किसान कीटनाशक का छिड़काव करते हैं, जिससे कई बार शत्रु कीटों के साथ ही मित्र कीट भी मर जाते हैं। जबकि इनसे निपटने के कई देशी उपाय हैं।

धान की फसल में पत्ती लपेटक कीट से निपटने का ऐसा ही एक देशी उपाय है, जिसमें किसान का कोई भी खर्च नहीं लगता और कीटों से भी छुटकारा मिल जाता है।

उत्तर प्रदेश के कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक किसानों को देशी तरीकों से पत्ती लपेटक कीटों से छुटकारा पाने का तरीका बता रहे हैं। कृषि विज्ञान केंद्र के अधिकारी और प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. आईके कुशवाहा बताते हैं, “जैसे धान के पौधे बढ़ने लगते हैं, वैसे ही इसमें पत्ती लपेटक कीट भी लगने लगता है। अगर सही समय में इसका प्रबंधन न किया जाए तो यह फसल को काफी नुकसान पहुंचा देते हैं।”

354909-paddy-cultivation-pest-management-without-pesticides-paddy-farming-guide-scaled
354909-paddy-cultivation-pest-management-without-pesticides-paddy-farming-guide-scaled

वो आगे कहते हैं, “पत्ती लपटेक कीट पत्तियों को लपेटकर उसी में छिप जाते हैं, लेकिन अगर थोड़ा सा भी पत्तियों को हिलाते हैं तो कीट गिर जाते हैं। अब वो चाहे हवाओं से हो या फिर यांत्रिक तरीके से पत्तियों को हिलाकर कीट को गिराएं। इन को हटाने का बहुत आसान तरीका है।”

“पत्ती लपेटक कीटों की शुरूआती अवस्था में ही इस यांत्रिक विधि को अपनाना होता है। इसके लिए लगभग मीटर प्लास्टिक की रस्सी को दो लोग धान की पौधों पर बाएं से दाएं चलाते हैं। इसमें धान की फसल में ऊपर से एक तिहाई हिस्से को छूते हुए खेत में बाए से दाएं छू कर चलाते रहें, ऐसा करने से पत्तियों के ऊपरी किनारे को लपेटकर अंदर छिपे कीट खेत में गिर जाते हैं, “डॉ कुशवाहा ने आगे बताया।

वो आगे कहते हैं, “लेकिन ये काम शुरूआत में हफ्ते में इस विधि को एक बार जरूर करें और कोशिश करें कि अगर खेत में हल्का भी पानी भरा है तो और बढ़िया रहता है। इससे कीट पानी में गिर कर मर जाते हैं।”

पत्ती लपेटक कीट ऐसे पहुंचाते हैं नुकसान

पत्ती लपेटक कीट की मादा कीट धान की पत्तियों के शिराओं को लपेटकर उसी में छिपी रहती है और उसी में समूह में अंडे देती है। इन अण्डों से छह-आठ दिनों में सूंडियां बाहर निकलती हैं। ये सूंडियां पहले मुलायम पत्तियों को खाती हैं और बाद में अपने लार से धागा बनाकर पत्ती को किनारों से मोड़ देती हैं और अन्दर ही अन्दर खुरच कर खाती हैं। इससे फसल को काफी नुकसान हो जाता है।

Also Read: धान को कीट-पतंगों से बचाने और ज्यादा उत्पादन के लिए अपनाएं ज्ञानी चाचा की सलाह

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    इस तरह की खेती पर मिल सकती है ₹1 करोड़ तक की सब्सिडी, जानें कौन उठा सकता है लाभ और कैसे करें आवेदन

    खेती में बढ़ते जोखिम और लागत से बचने के लिए पॉलीहाउस एक बेहतर विकल्प है। इसमें किसान नियंत्रित वातावरण में महंगी फसलें…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    बेटी की शादी, बच्चों की पढ़ाई या बुढ़ापे की चिंता? जानिए ₹50 लाख का फंड कैसे बनाएं

    बढ़ती महंगाई के दौर में 50 लाख रुपये का फंड तैयार करना कई परिवारों का बड़ा वित्तीय लक्ष्य है। बच्चों की पढ़ाई,…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    फसल बिकते ही बेटी के नाम जमा करें पैसा, 21 साल बाद मिल सकते हैं ₹72 लाख; समझें SSY योजना का गणित

    सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के लिए केंद्र सरकार की एक विशेष बचत योजना है। इसमें माता-पिता या अभिभावक बेटी के नाम निवेश…

    Preeti Nahar · 4 मिनटलेख