शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
बात पते की

पेट की चर्बी कम करनी है तो आज से शुरू कर दीजिए पादहस्तासन

शरीर के वज़न को नियंत्रित रखना हो या पेट की चर्बी कम करनी हो तो कीजिए पादहस्तासन

· · 2 मिनट

पेट की चर्बी कम करनी है तो आज से शुरू कर दीजिए पादहस्तासन

शरीर के बढ़ते वजन को लेकर अधिकतर लोग परेशान रहते हैं, जबकि कुछ आसन के माध्यम से पेट की चर्बी को कम किया जा सकता है। ऐसा ही एक आसन है पादहस्तासन।

पादहस्तासन शब्द तीन शब्दों से मिलकर बना है। इसका पहला शब्‍द पाद जिसका अर्थ पैर होता है, दूसरा शब्द हस्त् जिसका अर्थ हाथ है और तीसरा शब्द आसन जिसका अर्थ ‘मुद्रा’ होता है।

पादहस्तासन योग करने का सही तरीका

सबसे पहले अपने आसन पर सीधे खड़े हो जाएँ। दोनों हाथों को नीचे की ओर सीधा रखें और दृष्टि सामने की तरफ। स्वास भरते हुए दोनों हाथों को ऊपर की ओर ले जाएँ , दोनों भुजाएँ कान से लगा लीजिये, अब स्वास छोड़ते हुए कमर की ओर से नीचे की ओर झुकें।

ध्यान रखें कि कमर का ऊपरी हिस्सा सीधा रखना है, सिर्फ कमर को ही मोड़ना है। इस स्थिति में आपका पेट जंघा से लगा होगा और छाती घुटनों से।

हमेशा याद रखें कि आसन अपनी क्षमतानुसार ही करें, शरीर के साथ ज़ोर ज़बरदस्ती न करें।

आसन में 30 सेकंड तक बने रहें फिर धीरे-धीरे वापस पहले की अवस्था में आ जाएँ।

पादहस्तासन के फायदे

पादहस्तासन से पेट की मांसपेशियों की मालिश बहुत अच्छे से होती है, जिस कारण लगभग पेट की सभी समस्याएँ दूर रहती हैं, जैसे कि अपच, कब्ज, मोटापा आदि।

पादहस्तासन के नियमित अभ्यास से बच्चों की लम्बाई बढ़ती है, क्योंकि अभ्यास करते समय जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव होता है। साथ ही में यह शरीर में संतुलन और लचीलेपन में सुधार करता है।

पादहस्तासन का अभ्यास करने से शरीर में रक्त संचार बेहतर ढंग से होता है।

सावधानी

अगर निचली कमर में चोट हो।

साइटिका की समस्या हो।

या मोतियाबिंद की समस्या हो तो यह आसन न करें।

यदि आप किसी स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या से परेशान हैं तो अपने डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    इस तरह की खेती पर मिल सकती है ₹1 करोड़ तक की सब्सिडी, जानें कौन उठा सकता है लाभ और कैसे करें आवेदन

    खेती में बढ़ते जोखिम और लागत से बचने के लिए पॉलीहाउस एक बेहतर विकल्प है। इसमें किसान नियंत्रित वातावरण में महंगी फसलें…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    बेटी की शादी, बच्चों की पढ़ाई या बुढ़ापे की चिंता? जानिए ₹50 लाख का फंड कैसे बनाएं

    बढ़ती महंगाई के दौर में 50 लाख रुपये का फंड तैयार करना कई परिवारों का बड़ा वित्तीय लक्ष्य है। बच्चों की पढ़ाई,…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    फसल बिकते ही बेटी के नाम जमा करें पैसा, 21 साल बाद मिल सकते हैं ₹72 लाख; समझें SSY योजना का गणित

    सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के लिए केंद्र सरकार की एक विशेष बचत योजना है। इसमें माता-पिता या अभिभावक बेटी के नाम निवेश…

    Preeti Nahar · 4 मिनटलेख