शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

ओवैसी शुक्रवार को कैराना से शुरु करेंगे उत्तर प्रदेश चुनाव प्रचार अभियान

· · 1 मिनट

मुजफ्फरनगर (भाषा)। ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) यहां निकटवर्ती शामली जिले में कैराना से शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए अपना प्रचार अभियान शुरु करेगी।

पार्टी प्रवक्ता शादाब चौहान ने बुद्धवार शाम शामली में कहा कि एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी अपने पार्टी उम्मीदवार के समर्थन में 13 जनवरी को एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए कैराना विधानसभा सीट से मसीउल्लाह समेत अपने 11 उम्मीदवारों की एक सूची जारी की है। प्रवक्ता ने कहा कि एआईएमआईएम पिछड़े वर्गों और दलितों समेत समाज के वंचित तबकों संबंधी मुद्दे उठाएगी।

इस बीच मुजफ्फरनगर जिला अधिकारियों ने 11 फरवरी को पहले चरण के तहत छह विधानसभा क्षेत्रों में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए सुरक्षा इंतजाम करने शुरु कर दिए हैं। शहर के पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि अर्द्धसैन्य बलों की 80 कंपनियां तैनात की जाएंगी।

कैराना पिछले साल उस समय सुर्खियों में आया था जब BJP सांसद हुकुम सिंह ने हिंदू परिवारों की एक सूची जारी करके दावा किया था कि ये परिवार ‘‘एक विशेष समुदाय के आपराधिक तत्वों की ओर से खतरा पैदा होने एवं जबरन वसूली के कारण अपने घर छोडकर चले गए हैं।” राजनीतिक दलों, विशेषकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने राज्य विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में साम्प्रदायिक तनाव पैदा करने की कोशिश करने को लेकर BJP की निंदा की है।

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के जांच दल ने बाद में सितंबर में पाया था कि कई परिवार ‘अपराध बढ़ने’ से पैदा हुए खतरों और वहां कानून व्यवस्था के हालात ‘खराब’ होने के कारण ‘पलायन’ कर गए हैं।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख