शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
सेहत कनेक्शन

शरीर में खून की कमी को दूर करने के लिए लें ये आहार

· · 1 मिनट

शरीर में खून की कमी को दूर करने के लिए लें ये आहार

संकलन- श्रृंखला पाण्डेय

लखनऊ। शरीर में खून की कमी यानि एनीमिया होना एक बड़ी समस्या है। इस दौरान शरीर में फुर्ती से काम न करना, हर वक्त थके-थके रहना आदि लक्षण सामने आते हैं। कई बार सही आहार न मिलने की वजह से शरीर में खून की कमी हो जाती है। अगर आप भी खून की कमी की समस्या से परेशान हैं तो फिर अपने खान-पान पर ध्यान देकर इससे काफी हद तक निजात पा सकते हैं।

टमाटर

शरीर में खून की कमी को दूर करने के लिए नियमित रुप से टमाटर खाएं। इसमें भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है।

आंवला

आंवले के बारे में तो हम सब ही जानते है कि यह हमारी सेहत के लिए कितना अच्छा होता है। इसमें विटामिन सी काफी अधिक होता है। यह शरीर में खून की कमी की समस्या को भी दूर करने में बहुत मददगार साबित होता है।

गाजर

आयरन की कमी को पूरा करने के लिए आप चाहे गाजर का स्लाद के रूप में सेवन करें या फिर इसका जूस पीएं। आप जैसे भी मर्जी इसको खाएं यह हर तरह से ही खून बढ़ाती है।

चुकंदर

अपनी डायट में चुकंदर को शामिल करके आप शरीर में खून की समस्या से काफी हद तक निजात पा सकते हैं। चुकंदर पेट में गैस की समस्या को भी दूर करता है।

हरी पत्तेदार सब्जियां

खासकर पालक और मेंथी में भरपूर आयरन पाया जाता है जो शरीर में रक्त को बढ़ाते हैं। इसलिए अपने आहार में हरी पत्तेदार सब्जियों को जरूर लें, लगातार इनके सेवन से आप कुछ ही दिनों में कम हुए खून को बढ़ा सकते है।

सूखे मेवे

शरीर में खून की कमी को दूर करने के लिए सूखे मेवे खाने चाहिए। इससे ताकत तो आती ही है साथ ही काफी देर तक पेट भी भरा रहता है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    कैंसर के इलाज में नई खोज! कैंसर सेल में पहुँचकर एक्टिव होने के लिए डिज़ाइन की गई ‘स्मार्ट’ दवा, जानिए RK-251 कैसे करती है काम

    भारतीय वैज्ञानिकों ने आरके-251 नामक एक नई 'स्मार्ट' कैंसर दवा का अविष्कार किया है, जो कैंसर कोशिकाओं के भीतर अधिक रिएक्टिव ऑक्सीजन…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    पनीर असली है या एनालॉग? चाप में प्रोटीन है या स्टार्च? क्या खा रहे हैं आप, डॉक्टर से जानिए कितना है सेहत के लिए सही

    आपके रोजमर्रा के भोजन में पैकेज्ड फूड के लेबल का अध्ययन करना अत्यावश्यक है। प्रोसेस्ड और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य उत्पादों का उपयोग सीमित…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    रात 11 बजे के बाद मोबाइल चलाने वाली महिलाओं में 15% ज़्यादा मिला मोटापे का स्तर, रिसर्च में सामने आया चौंकाने वाला कनेक्शन

    रात के समय मोबाइल का अत्यधिक उपयोग महिलाओं के मोटापे के लिए खतरा बन सकता है। विशेष रूप से रात 11 बजे…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख