शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
किसान कनेक्शन

जैविक खेती कर बनायी अलग पहचान, अब दूसरों को भी कर रहे हैं प्रेरित

· · 2 मिनट

जैविक खेती कर बनायी अलग पहचान, अब दूसरों को भी कर रहे हैं प्रेरित

कृषि क्षेत्र में पहले की अपेक्षा अब बदलाव दिखने लगे हैं, अब किसान रसायनिक खेती को छोड़ जैविक खेती में अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं। किसान अधिक उत्पादन पाने के लिए अधिक से अधिक रसायन उर्वरकों का प्रयोग करते हैं, वहीं कुछ किसान जैविक तरीके से खेती कर अपनी नई पहचान बना रहे हैं।

ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश के इस किसान को जैविक खेती के लिये कर्नाटक के कृषि मंत्री ने किया पुरस्कृत

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के खरगोन जिले के बिस्टान गाँव के किसान अविनाश सिंह दांगी (45 वर्ष) पांच एकड़ में जैविक खेती करते हैं, जिसमें से दो एकड़ में गोभी, टमाटर, बैंगन, भिन्डी, मेथी, गाजर, प्याज, लौकी, जैसी सब्जियों की खेती और तीन एकड़ में गेहूं, मक्का, अरहर, मूंग, सोयाबीन उगाते हैं।



किसान अविनाश सिंह दांगी।

ये भी पढ़ें- जैविक खेती का पंजीकरण कराएं तभी मिलेगा उपज का सही दाम

पांच साल पूर्व तक अविनाश सिंह भी रसायनिक उर्वरकों का प्रयोग करते थे लेकिन अब वो फसलों में प्राकृतिक खाद और कीटनाशक का प्रयोग करने लगे हैं। खाद और कीटनाशक देशी गाय के गोबर से खुद तैयार करते हैं। जैविक खेती की शुरुआत के बारे में अविनाश कहते हैं, “मैं भी रासायनिक उर्वरकों का प्रयोग करता था, पांच साल से मैंने जैविक खेती की शुरुआत की है, पहले तो उत्पादन कम हुआ, पर अब अच्छा उत्पादन भी हो रहा है।”

ये भी पढ़ें- ‘भारत में तेजी से बढ़ रही जैविक खेती’

अविनाश के पास पांच गाय और दो बैल भी हैं, जिनके गोबर व गोमूत्र से कीटनाशक, जैविक खाद बनाते हैं। अविनाश बताते हैं, “मैं शून्य बजट प्राकृतिक खेती करता हूं, जिसमें जीवामृत, घनामृत जैसे जैविक उर्वरक गाय के गोबर और गोमूत्र से बनती है, इसमें अलग से कोई खर्च नहीं करना पड़ता है। इसके लिए मैंने पांच एकड़ खेत का जैविक प्रमाणीकरण भी कराया है।”

फिल्म अभिनेता जैकी श्रॉफ के यहां जाता है अनाज

अभिनेता जैकी श्राफ के साथ अविनाश सिंह दांगी अविनाश खुद ही हफ्ते में दो दिन सब्जियों का स्टॉल लगाकर बेचते हैं। वो बताते हैं, “अभी मैं खुद से रविवार और बुधवार को खरगोन में सब्जियां बेचता हूं, शुरु में तो कम लोग खरीदते थे, लेकिन अब पचास से भी ज्यादा लोग नियमित ग्राहक है, अभी एक जगह स्टॉल लगा रहा हूं, आगे कई जगह लगा बेचने का इरादा है। अभी तो सीख ही रहा हूं।” हिन्दी फिल्म के अभिनेता जैकी श्राफ के यहां भी यही से अनाज और सब्जियां जाती हैं।

अविनाश बताते हैं, “आजकल सभी जैविक तरीके से उगाए गए अनाज और सब्जियां खाना चाहता है, जैकी श्राॅफ के यहां अनाज अब हमारे यहां से ही जाता है। लोग जान रहे हैं रासायनिक उर्वरकों का खेतों में प्रयोग करने से तमाम तरह की बीमारियां भी हो रही हैं।

ये भी देखिए:

और पढ़िए

  1. किसान कनेक्शन

    नई कपास की आवक शुरू, मंडियों में 9,200-9,500 रुपये क्विंटल भाव; नवंबर में क्या होगा?

    देश के कई राज्यों में नई कपास की शुरुआती आवक शुरू हो गई है, लेकिन कच्चे कपास के भाव मज़बूत हैं। प्रमुख…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  2. किसान कनेक्शन

    खेती में AI का बढ़ता इस्तेमाल, लेकिन किसान की कमाई कितनी बढ़ेगी? जानिए क्यों ज़रूरी है किसान-केंद्रित तकनीक

    कृषि में एआई तकनीक ने किसानों को सही फैसले लेने में सहारा दिया है। यह तकनीक मौसम, भूमि और कीटों की जानकारी…

    Mansi Tripathi · 6 मिनटलेख
  3. किसान कनेक्शन

    FAO Report: जिस मिट्टी से उगता है हमारा खाना, उसकी सेहत बिगड़ रही! खेती पर क्यों बढ़ा ख़तरा, जानिए पूरी वजह

    दुनिया भर में मिट्टी का क्षरण जारी है और इसे बचाने के तरीके धीमी गति से अपनाए जा रहे हैं। एफएओ की…

    Mansi Tripathi · 5 मिनटलेख