शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
सेहत कनेक्शन

अब रक्त की सिर्फ एक बूंद से पता चलेगा कैंसर है या नहीं

· · 2 मिनट

अब रक्त की सिर्फ एक बूंद से पता चलेगा कैंसर है या नहीं

बीजिंग (भाषा)। चीनी वैज्ञानिकों ने एक नई जांच का आविष्कार किया है जिसके द्वारा अब मानव रक्त की सिर्फ एक बूंद से कई प्रकार के कैंसर का पता लगाया जा सकता है।

शिन्हवा यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ लाइफ साइंसेज के शोधकर्ताओं ने क्लिनिकल उपयोग के लिए एचएसपी 90ए प्रोटीन की एक जांच किट तैयार की है। इससे पहले, वैज्ञानिकों ने एक प्रकार की हीट शॉक प्रोटीन्स (एचएसपी) की पहचान की थी जिसका नाम एचएसपी 90ए है, जो कि मानव शरीर में मौजूद रहता है और इसे कैंसर बायोमार्कर के रुप में इस्तेमाल किया जा सकता है। शोधकर्ता लुओ योंगझांग और उनकी टीम ने एक कृत्रिम प्रोटीन एचएसपी90ए बनाया है जिसके द्वारा प्रोटीनों का पुनर्गठन करके शरीर में संरचनात्मक स्थिरता लायी जा सकती है।

ये भी पढ़ें- कैंसर का दर्द दूर करने वाली दवाओं पर नशा कारोबारियों की नजर

रिपोर्ट के मुताबिक, इसका मतलब यह कि वे किसी भी मात्रा में प्रोटीन का निर्माण कर सकते है और वो भी, वे जब चाहे तब ऐसा कर सकते हैं। इस जांच कीट का क्लिनिकल परीक्षण किया गया जिसमें चीन के आठ अस्पतालों के 2,347 मरीज शामिल थे। इस रिपोर्ट में कहा गया कि यह जांच करने के लिए यह दुनिया का पहला क्लिनिकल परीक्षण था कि यह प्रोटीन फेफडों के कैंसर के लिए उपयोगी ट्यूमर बायोमार्कर हो सकता है और यह सफल भी रहा।

ये भी पढ़ें- हर्बल आचार्य: स्तन कैंसर से बचना है तो खूब खाएं पत्ते वाली गोभी और लाल अंगूर

एचएसपी90ए प्रोटीन की खोज के 24 सालों के बाद इस कीट को अब चीनी और यूरोपीय बाजार में उपलब्ध कराये जाने के लिए प्रमाणित कर दिया गया है। कैंसर एक ऐसी बीमारी है जिसमें असामान्य तरीके से कोशिकाओं की वृद्धि होती है और जो बहुत तेजी से शरीर के अन्य भागों में फैलकर पूरे शरीर को अपनी चपेट में ले लेता है। हरेक साल लगभग 1.41 करोड नये मामले सामने आने के साथ ही वर्ष 2015 में, पूरे विश्व में करीब 9.05 करोड लोगों को कैंसर था। दुनिया भर में करीब सालाना 88 लाख लोगों की मौत कैसर की वजह से होती है जो विश्व के कुल मृत्यु दर का 15.7 प्रतिशत है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    कैंसर के इलाज में नई खोज! कैंसर सेल में पहुँचकर एक्टिव होने के लिए डिज़ाइन की गई ‘स्मार्ट’ दवा, जानिए RK-251 कैसे करती है काम

    भारतीय वैज्ञानिकों ने आरके-251 नामक एक नई 'स्मार्ट' कैंसर दवा का अविष्कार किया है, जो कैंसर कोशिकाओं के भीतर अधिक रिएक्टिव ऑक्सीजन…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    पनीर असली है या एनालॉग? चाप में प्रोटीन है या स्टार्च? क्या खा रहे हैं आप, डॉक्टर से जानिए कितना है सेहत के लिए सही

    आपके रोजमर्रा के भोजन में पैकेज्ड फूड के लेबल का अध्ययन करना अत्यावश्यक है। प्रोसेस्ड और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य उत्पादों का उपयोग सीमित…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    रात 11 बजे के बाद मोबाइल चलाने वाली महिलाओं में 15% ज़्यादा मिला मोटापे का स्तर, रिसर्च में सामने आया चौंकाने वाला कनेक्शन

    रात के समय मोबाइल का अत्यधिक उपयोग महिलाओं के मोटापे के लिए खतरा बन सकता है। विशेष रूप से रात 11 बजे…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख